लाइव न्यूज़ :

जी-23 नेताओं की मांग के बाद हरकत में कांग्रेस नेतृत्व, जल्द बुलाई जाएगी CWC की बैठक

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:28 IST

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक बहुत जल्द बुलाई जाएगी। पंजाब की स्थिति को देखते हुए कई नेता CWC बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीडब्ल्यूसी कांग्रेस की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है, कई नेता बैठक की कर रहे हैं मांगरणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले सप्ताह CWC बैठक बुलाने का संकेत दिया थाकांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सोनिया गांधी को इस संबंध में लिखा था पत्र

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल द्वारा कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की तत्काल बैठक बुलाने की मांग किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कहा कि सीडब्लयूसी की बैठक बहुत जल्द बुलाई जाएगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक बहुत जल्द बुलाई जाएगी। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘शिमला जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। इसी के मुताबिक, आने वाले दिनों में सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पार्टी से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की तत्काल बैठक बुलाई जाए।

सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष आजाद ने पत्र में कहा है कि पार्टी से कई नेताओं के अलग होने के मद्देनजर आंतरिक रूप से चर्चा की जाए।

सिब्बल ने भी पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर बुधवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए।

आजाद और सिब्बल उन 23 प्रमुख नेताओं के समूह (ग्रुप 23) में शामिल हैं जिन्होंने पिछले वर्ष कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी। इस समूह के एक नेता जितिन प्रसाद अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

टॅग्स :कांग्रेसRandeep Singh Surjewalaकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए