लाइव न्यूज़ :

CWC: सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा कल कांग्रेस की बैठक में दे सकते हैं इस्तीफा: सूत्र

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2022 19:35 IST

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की कल शाम 4 बजे से बैठक होगी। इन राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

Open in App

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार को लेकर कांग्रेस में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, कल होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस्तीफा दे सकते हैं। कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर चिंतित है।

चुनाव के नतीजों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की कल शाम 4 बजे से बैठक होगी। 10 मार्च को जिस दिन चुनाव के नतीजे आए थे उस दिन पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता में कहा था, 5 राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के विपरीत आए हैं। हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे। सोनिया गांधी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर इन 5 राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 403 विधानसभा वाले राज्य में कांग्रेस को महज दो सीटें हासिल हुई हैं। 70 सीटों वाले उत्तराखंड में 19 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। वहीं 40 विधानसभाव सीटों वाले तटीय राज्य गोवा में 11 सीटें जीती हैं और मणिपुर में उसे 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा है, जहां 60 विधानसभा सीटें हैं। जबकि 117 सीटों वाले पंजाब में जहां कांग्रेस की सरकार थी वहां पार्टी को महज 18 सीटें ही मिली हैं। 

बता दें कि बीते शुक्रवार की शाम को मनीष तिवारी और कपिल सिब्बल दिल्ली में गुलाम नबी आजाद के आवास पर पहुंचे थे, इसकी भी तस्वीरें सामने आई थीं। कांग्रेस लगातार अपना जनाधार खोते जा रही है। अन्य विपक्षी दल भी कांग्रेस पर ताना कसने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस को लेकर कहा है कि वह अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। हम उसपर निर्भर नहीं हो सकते। 

टॅग्स :कांग्रेससीडब्ल्यूसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए