लाइव न्यूज़ :

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय यूथ फेस्ट संपन्न

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 27, 2018 14:40 IST

समापन अवसर पर यूईआई ग्लोबल एजुकेशन के देश भर में फैली शाखओं से आए हज़ारो छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Open in App

पुणे, 27 फरवरी: यूईआई ग्लोबल एजुकेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एवं कल्चरल फेस्टिवल रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर यूईआई ग्लोबल एजुकेशन के देश भर में फैली शाखओं से आए हज़ारो छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दिल्ली पहुंची टीम आगरा अवेंजर्स से अपने हुनर के प्रदर्शन से मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

टीम पुणे वारियर्स ने केवल कल्चरल फेस्ट में ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिया और जयपुर की टीम को बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हराकर शानदार जीत हासिल की। चंडीगढ़, आगरा, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, पुणे और त्रिवेंद्रम से आये प्रतिभागियों ने देशभक्ति और बॉलीवुड गानों पर डांस कर फेस्टिवल में आए सभी युवाओं का खास मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उमंग व उत्साह से युवा महोत्सव में भाग लिया। बता दे कि तीन दिनों से चल रहे इस राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एवं कल्चरल फेस्ट में सभी जगहों से आये प्रतिभागियों ने कल्चरल के साथ-साथ स्पोर्ट्स जैसे क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, सॉकर, बैडमिंटन आदि में भी भाग लिया।

समारोह के अंतिम दिन प्रतिभागियों के लिए डांस कम्पटीशन, गाला नाईट, सिंगिंग कम्पटीशन, जैम सेशन, आदि का आयोजन किया गया और साथ ही तीन दिनों से चल रही प्रतियोगिताओं में विजयी टीम और रनर-अप टीम को प्राइज मनी, सर्टिफिकेट और मैडल से नवाजा गया। इस दौरान यूईआई ग्लोबल एजुकेशन के सीईओ मनीष खन्ना ने सभी छात्रों, अविभावकों, टीम लीडर्स और कोच को इस कार्यक्रम को और ज्यादा ख़ास बनाने के लिए शुक्रिया अदा किया और अगले वर्ष इससे भी ज्यादा धूम-धाम के साथ आने का आश्वाशन दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए