लाइव न्यूज़ :

मेघालय में पंथ नेता टीकाकरण अभियान को प्रभावित कर रहा है: अधिकारी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:47 IST

Open in App

शिलांग,19 जून मेघालय में एक पंथ के नेता अपने अनुयायियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका नहीं लगवाने की सीख दे रहा है। पूर्व में भी इस नेता ने अपने अनुयायियों से गरीबों के लिए चलाई गई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने की अपील की थी और उन्हें इसके लिए राजी भी कर लिया था। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सात जिलों वाले खासी जयंतिया हिल क्षेत्र के दूरदराज के गांवों में टीकाकरण की रफ्तार कम होने की रिपोर्ट हैं और वहां कुछ इलाकों में एक संप्रदाय के नेता का अच्छा प्रभाव है। पंथ के नेता पास्टर फावा अथवा फावा 2018 विधानसभा चुनावों के वक्त से ही राज्य सरकार के राडार पर हैं और तब से ही वह ईसाई बहुल राज्य में कहीं छिपा हुआ है। कहा जाता है कि उसके प्रभाव में आ कर कई लोगों ने मतदान नहीं किया था।

जोंगशा वाशनोंग गांव की उसकी एक अनुयायी जूलियाना (बदला हुआ नाम) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘ मैं टीका नहीं लगवाऊंगा। जीसस सभी बीमारियों से हमें ठीक करेंगे और हमारी रक्षा करेंगे। मैं किसी भी कीमत पर टीका नहीं लगवाऊंगा।’’

इस संबंध में पूछे जाने पर वरिष्ठ विधि अधिकारी ने कहा,‘‘ आपदा प्रबंधन कानून और महामारी रोग कानून लागू हैं, जो राज्य को जन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी अभियान के खिलाफ सीधी कार्रवाई करने का अधिकार देते हैं।’’

जूलियाना के परिवार में पांच लोग हैं,जिसमें 80 वर्ष की उसकी दादी शामिल हैं। इस परिवार ने गरीबों के लिए चलने वाली आवास, अनाज, शौचालय किसी योजना का लाभ नहीं उठाया है और परिवार के तीन बालिग लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया है।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संपत कुमार ने कहा कि लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस बीच ‘खासी जयंतिया प्रेस्बायटेरियन असेंबली’ ने किसी पंथ नेता के वहां मौजूद होने से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?