लाइव न्यूज़ :

CUET की परीक्षा 2023 से 12वीं की बोर्ड के बाद दो बार होगी, इस साल ऑनलाइन आवेदन की बढ़ेगी तारीख

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2022 10:02 IST

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET-UG) का आयोजन 2023 से साल में दो बार किया जाएगा। इस साल ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा भी बढ़ाई जाएगी जो 6 मई को समाप्त हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET-UG) की परीक्षा 2023 से साल में दो बार होगी।12वीं बोर्ड के बाद होगी दोनों परीक्षा, उम्मीदवारों को अपना स्कोर सुधारने का मिलेगा मौका।इस साल ऑनलाइन आवेदन की खत्म हो रही समय सीमा 6 मई से आगे बढाई जाएगी।

नई दिल्ली: स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET-UG) का आयोजन साल 2023 से साल में दो बार किया जाएगा। इससे परीक्षा में हिस्सा लेने वालों को अपना स्कोर सुधारने का मौका मिलेगा। दोनों ही बार CUET परीक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद करीब 45 दिनों के अंतराल पर आयोजित होगी। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि प्रश्न के पैटर्न हर साल बदलते रहेंगे। हालांकि परीक्षा के प्रश्न कक्षा 12 के पाठ्यक्रम से ही लिए जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों ने कहा कि इस साल ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा भी बढ़ाई जाएगी जो 6 मई को समाप्त हो रही है। वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी कार्यक्रम भी अगले सप्ताह घोषित होने की संभावना है।

CUET के लिए सोमवार तक दो लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें लगभग 25% यूपी से आए थे। इसके बाद दिल्ली से 32,000 और बिहार से 16,000 पंजीकरण थे। अधिक संख्या में पंजीकरण वाले अन्य राज्यों में असम (3,400), छत्तीसगढ़ (4,200), झारखंड (4,600), केरल (5,600), मध्य प्रदेश (6,400) और तमिलनाडु (3,300) शामिल हैं। NTA को इस साल जुलाई में आयोजित होने वाले CUET-UG के पहले संस्करण के लिए लगभग 10 लाख आवेदनों की उम्मीद है।

योजना के अनुसार पहला CUET मई के अंतिम सप्ताह और जून के पहले सप्ताह के बीच किसी भी समय आयोजित किया जा सकता है। जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में भी इसके आयोजन की संभावना है। 

ऑनलाइन आवेदन के दूसरे सप्ताह में पंजीकरण में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है और एनटीए को इसके संबंध में सवाल भी मिल रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'उम्मीदवारों तक पहुंच के लिए हम सोशल मीडिया का उपयोग करके कई पहल करने की योजना बना रहे हैं। इस सप्ताह से, हम सभी विषयों पर वेबिनार की योजना बना रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में मदद मिल सके और साथ ही इस बात की जानकारी दी जाए कि फॉर्म कैसे भरा जाए। एजेंसी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड करने जा रही है। हम CUET के संबंध में उम्मीदवारों और अभिभावकों से प्रश्न एकत्र कर रहे हैं, जिनका उत्तर इन वीडियो के माध्यम से भी दिया जाएगा।'

परीक्षा को बेहतर ढंग से समझाने के लिए उम्मीदवारों के लिए मॉडल प्रश्न पहले से ही अपलोड किए जा चुके हैं।

टॅग्स :कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्टएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो