लाइव न्यूज़ :

सीएसआईआर, टाटा एमडी की साझेदारी शहरों व ग्रामीण इलाकों में कोविड की जांच क्षमता बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून भारत के शीर्ष वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और टाटा समूह के नये स्वास्थ्य सेवा उद्यम टाटा एमडी ने करीब 10 लाख एवं इससे कम आबादी वाले शहरों और देश भर के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 की जांच बढ़ाने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीएसआईआर और टाटा मेडिकल ऐंड डायगनोस्टिक्स(एमडी)भविष्य में कोविड-19 की जांच अत्यधिक संख्या में करने की जरूरत से निपटने के लिए तैयारी कर रही है।

इस पहल के तहत देश भर में सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा और देश के छोटे स्थानों पर जांच क्षमता बढ़ाने में मदद की जाएगी। सीएसआईआर और टाटा एमडी संयुक्त रूप से जांच क्षमता विकसित करेंगे और आरटी-पीसीआर जांच टाटा एमडी के ‘चेक सार्स-कोवी-2’जांच किट का उपयोग करते हुए की जाएगी।

सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ शेखर सी मांडे ने कहा, ‘‘टीकाकरण के अलावा, तीव्र गति से जांच और संक्रमित मरीजों को पृथक करना कोविड से निपटने की सर्वश्रेष्ठ रणनीति के तौर पर उभरा है।

टाटा एमडी मोबाइल जांच प्रयोगशाला भी तैनात कर रहा है जो राज्य में कोविड की जांच क्षमता बढ़ाएगी।

टाटा एमडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गिरीश कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘सीएसआईआर के प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के साथ साझेदारी कर और पूरी तरह से उपकरणों से लैस मोबाइल प्रयोगशालाओं को तैनात कर, हमे विश्वास है कि हम शीघ्रता से जांच क्षमता बढ़ा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए