लाइव न्यूज़ :

क्रूज़ मादक पदार्थ मामला: धमेचा ने जमानत शर्तों में संशोधन के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में एक क्रूज़ जहाज से मादक पदार्थ मिलने के मामले में आरोपी फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर जमानत की कुछ शर्तों में संशोधन का आग्रह किया जो उन्हें पिछले महीने जमानत पर रिहा करते समय लगाई गई थीं।

धमेचा ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि उन्हें मुंबई के बजाय दिल्ली में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के कार्यालय में पेश होने की अनुमति दी जाए, क्योंकि मुंबई में उनका कोई आवास नहीं है।

उच्च न्यायालय ने धमेचा को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे व सह-आरोपी आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के साथ 28 अक्टूबर को जमानत दी थी।

जमानत की शर्तों में से एक यह थी कि आरोपी हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच एनसीबी के मुंबई कार्यालय में उपस्थित होंगे।

आरोपियों को जांच अधिकारी (आईओ) को सूचित किए बिना मुंबई नहीं छोड़ने का भी निर्देश दिया गया था।

अधिवक्ता काशिफ अली खान देशमुख के जरिए दायर अपनी याचिका में धमेचा ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की निवासी हैं जो काम के लिए दिल्ली में रहती हैं। याचिका में कहा गया है कि धमेचा का मुंबई में कोई आवास नहीं है।

याचिका के मुताबिक, जमानत की शर्त का उनके पेशेवर जीवन के साथ-साथ सामाजिक जीवन पर भी भारी प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि उन्हें हर हफ्ते मुंबई आना होगा।

धमेचा ने यह भी दलील दी है कि अगर शर्तों का विवेकपूर्ण पालन किया जाना है, तो उन्हें एनसीबी को प्रत्येक गतिविधि के बारे में बताना होगा क्योंकि वह लगातार मध्य प्रदेश और दिल्ली के बीच चक्कर लगाती रहेंगी, क्योंकि यह दोनों ही स्थान मुंबई की क्षेत्रीय सीमा से बाहर है।

उनकी याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?