लाइव न्यूज़ :

क्रूज़ मादक पदार्थ: शाहरुख खान ने मुंबई की जेल में बेटे आर्यन से की मुलाकात

By भाषा | Updated: October 21, 2021 10:48 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बृहस्पतिवार को अपने बेटे आर्यन खान से मुंबई की आर्थर रोड जेल में मुलाकात की।

मुंबई के तट पर क्रूज़ नौका से जब्त किए गए मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद है।

एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता मुंबई सेंट्रल स्थित जेल सुबह करीब नौ बजे पहुंचे और नौ बजकर 35 मिनट पर वहां से रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आर्यन से करीब 10 मिनट मुलाकात की।

शाहरुख के वहां पहुंचने पर कई मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग जेल के बाहर एकत्रित हो गए थे। जेल परिसर के बाहर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई थी।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर जेल में अभी तक कैदियों को परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह से ही परिवार के सदस्यों को कैदियों से मिलने की अनुमति दी गई है।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट से एक क्रूज़ नौका से मादक पदार्थ जब्त करने के मामले आर्यन (23) और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने बुधवार को आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह प्रथम दृष्टया मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों में नियमित तौर पर शामिल प्रतीत होते हैं। अदालत ने कहा था कि व्हाट्सऐप चैट से भी प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में थे।

आर्यन खान ने अब निचली अदालत के आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो