लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः हत्या केस में रामपाल पर फैसला आज, छावनी में तब्दील हुआ हिसार, ट्रेन सेवा बंद

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 11, 2018 05:26 IST

प्रशासन को अंदेशा है कि सुनवाई के दौरान 10 से 20 हजार श्रद्धालु कोर्ट परिसर, सेंट्रल जेल, लघु सचिवालय, टाउन पार्क और रेलवे जैसी जगहों पर एकत्रित हो सकते हैं। इसके देखते हुए हिसार में रेल सेवा बंद कर दी गई है। 

Open in App

हिसार जिले के बरवाला के सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल पर आज हत्या के केस में जिले की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी। यह फैसला एडीजे डीआर चालिया सुनाएंगे। इसको देखते जिले में धारा-144 लगा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही साथ पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्‍दील हो गया। 

प्रशासन को अंदेशा है कि सुनवाई के दौरान 10 से 20 हजार श्रद्धालु कोर्ट परिसर, सेंट्रल जेल, लघु सचिवालय, टाउन पार्क और रेलवे जैसी जगहों पर एकत्रित हो सकते हैं। इसके देखते हुए हिसार में रेल सेवा बंद कर दी गई है। 

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए प्रशासन ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा में हिसार से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया है। वहीं, बताया जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए शहर व आसपास के क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बंद की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, हिसार में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा रखने के लिए जिले के1300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की है और बाहरी जिलों से 700 जवानों को बुलाया गया है। साथ ही साथ आरएएफ की पांच कंपनियां बुलाई गई हैं।

आपको बता दें कि 1 18 नवम्बर 2014 को कोर्ट की अवमानना के बाद हुए हंगामे में आश्रम में 5 महिलाओं ओर बच्चे की मौत का आरोपी बाबा रामपाल और उसके 14 साथियों को बनाया गया था। इसी मामले में दर्ज मुकदमा नम्बर 429 ओर 430 में आज अदालत फैसला सुनाएगी। 

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील