लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कुचले गए एक युवक की मौत, FIR दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 2, 2018 13:58 IST

सीआरपीएफ की गाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके श्रीनगर में पाबंदियां, दो जिलों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद।

Open in App

श्रीनगर, दो जूनः घाटी में सीआरपीएफ के एक वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। अफरा-तफरी में वाहन की चपेट में तीन युवक आ गए जिसमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने सीआरपीएफ के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। जिसमें जान से मारने की कोशिश और तेज ड्राइविंग से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। यह घटना श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में हुई जहां कुछ दिन बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह का दौरा है।

प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से सुरक्षा बलों की गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने के बाद कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के वास्ते एहतियाती तौर पर शहर के कई हिस्सों में आज प्रतिबंध लगा दिए गए। इसी के साथ श्रीनगर और बडगाम जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया जबकि दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट की स्पीड को घटा दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू और पाबंदियां लगाई गई हैं। 

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग , कुलगाम , पुलवामा और शोपियां में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर और बडगाम जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया , ‘‘दक्षिण कश्मीर में 3 जी और 4 जी सेवा को बंद कर दिया गया है , जबकि 2 जी सेवा काम कर रही है।’’ 

इसके अलावा, अधिकारी ने बताया कि शहर के नौहट्टा इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है जबकि श्रीनगर में रैनावारी, सफाकदल, खानयार, एमआर गंज, मैसूमा और क्राल खुद थाना क्षेत्रों में आपराधिक दंड संहिता प्रक्रिया की धारा 144 के तहत पाबंदियां लगाई गई हैं। 

उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर उक्त कदम उठाए गए हैं। गौरतलब है कि अलगाववादियों ने हाल में आम लोगों के मारे जाने के खिलाफ आज समूचे कश्मीर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में अधिकतर दुकानें , ईंधन स्टेशन और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहा। हालांकि निजी कारें , कैब और ऑटो रिक्शा चलते दिखे। उन्होंने बताया कि शहर के निजी स्कूल बंद रहे।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील