लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच CRPF ने लिया बड़ा फैसला, अपने 2,200 शहीद जवानों के परिवारों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का करेगा भुगतान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 05:59 IST

सीआरपीएफ के महानिदेशक ए. पी. माहेश्वरी ने बताया, '' हमने अपने शहीदों के परिवारों को विस्तृत स्वास्थ्य सेवा कवर देने का फैसला किया है. बल इन सेवाओं के लिए शत प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करेगा और यह राशि कल्याण कोष से दी जाएगी.''

Open in App
ठळक मुद्देमहानिदेशक ए. पी. माहेश्वरी ने कहा कि इससे 2,200 शहीदों के परिवार लाभांवित होंगे और उन लोगों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी जिनके अपनों ने देश की खातिर कुर्बानी दी.कुल तीन लाख 25 हजार कर्मियों वाले देश के इस सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के महानिदेशक ने कहा कि 'हमें अपने शहीदों पर गर्व है, हम 19 मार्च को 81 वीं स्थापना दिवस पर उनकी वीरता का जश्न मनाएंगे.'

नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपनी तरह की पहली पहल करते हुए अपनी स्थापना से अबतक शहीद हुए 2,200 जवानों के परिवारों को विस्तृत स्वास्थ्य बीमा कवर देने और इसके लिए पूरा प्रीमियम भरने का फैसला किया है. कुल तीन लाख 25 हजार कर्मियों वाले देश के इस सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ने 'हमें अपने शहीदों पर गर्व है, हम 19 मार्च को 81 वीं स्थापना दिवस पर उनकी वीरता का जश्न मनाएंगे' विषय की शुरुआत की है.

इस विषय के तहत स्वास्थ्य सेवा कवर और अन्य कदम उठाए जाएंगे. सीआरपीएफ के महानिदेशक ए. पी. माहेश्वरी ने बताया, '' हमने अपने शहीदों के परिवारों को विस्तृत स्वास्थ्य सेवा कवर देने का फैसला किया है. बल इन सेवाओं के लिए शत प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करेगा और यह राशि कल्याण कोष से दी जाएगी.''

महानिदेशक ने कहा कि इससे 2,200 शहीदों के परिवार लाभांवित होंगे और उन लोगों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी जिनके अपनों ने देश की खातिर कुर्बानी दी. अब तक शहीद परिवार स्वयं ही सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रीमियम का भुगतान करते थे.

सबसे निचले पद आरक्षी या कांस्टेबल के लिए जीवनपर्यंत सुविधा के लिए प्रीमियम की राशि 30,000 रुपए है जबकि अधिकारियों के लिए प्रीमियम की राशि एक लाख 20 हजार रुपए है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक को इस बारे में तब इस विषय की जानकारी मिली जब वह विभिन्न सैनिक सम्मेलनो में जवानों से मिले.

उन्होंने बताया कि पिछले साल पुलवामा हमले में शहीद 40 जवानों के परिवारों को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रीमियम की पूरी राशि बल ने दिया और तब सभी शहीदों को यह सुविधा देने के लिए महानिदेशक द्वारा विशेष मंजूरी दी गई. अधिकारी ने बताया कि शहीद परिवारों को विशेष कार्ड जारी किए जाएंंगे.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए