लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ ने यौन उत्पीड़न के आरोप में मुख्य खेल अधिकारी व कोच को निलंबित किया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बुधवार को अपने मुख्य खेल अधिकारी डीआईजी खजान सिंह और कोच इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को निलंबित कर दिया। इससे पहले एक प्राथमिक जांच में उन्हें महिला कर्मियों के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महानिरीक्षक चारू सिन्हा की अध्यक्षता वाली एक समिति ने पाया कि 30 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "बल द्वारा की गई प्रारंभिक जांच की सिफारिशों के बाद उप महानिरीक्षक खजान सिंह और इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है।"

देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह ने 1986 के सोल एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

खजान सिंह ने इससे पहले आरोपों का खंडन किया था और पीटीआई-भाषा से कहा था कि लगाए गए आरोप "पूरी तरह से गलत हैं और उनकी छवि खराब करने के लिए आरोप लगाए गए हैं।’’

महिला कांस्टेबल ने पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के बाबा हरिदास थाने में दर्ज शिकायत में दोनों पर बलात्कार का आरोप लगाया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अन्य महिला कांस्टेबल का भी यौन उत्पीड़न किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए