लाइव न्यूज़ :

देवदूत बने जवान, नदी में कूद CRPF ने डूब रही 14 साल की लड़की को बचाया

By भाषा | Updated: July 15, 2019 18:48 IST

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ कांस्टेबल ने समय रहते नदी में छलांग लगा दी, जिसकी वजह से लड़की की जान बच गयी। अधिकारियों ने बताया कि पैर फिसल जाने के कारण नगीना तंगमार्ग स्थित नदी में गिर गयी थी, जिसकी तेज धारा उसे बहाकर ले जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि एम जी नायडू और एन. उपेंद्र की पहली टीम ने लड़की को बचा लिया।अधिकारियों के अनुसार दोनों कांस्टेबल सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन से हैं।

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सीआरपीएफ के कांस्टेबलों ने नदी में डूब रही 14 साल की लड़की को बचा लिया।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ कांस्टेबल ने समय रहते नदी में छलांग लगा दी, जिसकी वजह से लड़की की जान बच गयी। अधिकारियों ने बताया कि पैर फिसल जाने के कारण नगीना तंगमार्ग स्थित नदी में गिर गयी थी, जिसकी तेज धारा उसे बहाकर ले जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पास में मौजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवानों ने वहां पहुंचकर लड़की की जान बचायी। लड़की को बचाने के लिये दो जवान पानी के तेज बहाव में कूद गये जबकि दो अन्य जवान नीचे नदी की ओर भागे ताकि पहले दो जवानों के उसे नहीं ढूंढ पाने की स्थिति में वे उसे बचा सकें।

अधिकारियों ने बताया कि एम जी नायडू और एन. उपेंद्र की पहली टीम ने लड़की को बचा लिया। अधिकारियों के अनुसार दोनों कांस्टेबल सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन से हैं। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों के ‘‘नि:स्वार्थ कर्तव्यपरायणता और लड़की की जान बचाने के उनके अनुकरणीय कार्य’’ के लिये सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर ने दोनों को ‘महानिदेशक प्रशस्ति चिह्न’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि लड़की को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए