लाइव न्यूज़ :

दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, मौत

By भाषा | Updated: December 9, 2019 15:20 IST

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि सीआरपीएफ की 170 वीं बटालियन के जवानों एक दल आज छुट्टी से वापस लौट रहा था। इन जवानों में विनीत नारवाल (22) भी शामिल था। सभी जवान बस में सवार होकर जगदलपुर से बीजापुर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देगीदम बस पड़ाव पर रोका गया, तब नारवाल ने अचानक अपनी एसएलआर रायफल से खुद को गोली मार ली।उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि सीआरपीएफ की 170 वीं बटालियन के जवानों एक दल आज छुट्टी से वापस लौट रहा था। इन जवानों में विनीत नारवाल (22) भी शामिल था। सभी जवान बस में सवार होकर जगदलपुर से बीजापुर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बस को जब नास्ते के लिए गीदम बस पड़ाव पर रोका गया, तब नारवाल ने अचानक अपनी एसएलआर रायफल से खुद को गोली मार ली। उसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत

नोएडा में थाना इकोटेक -प्रथम क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस- वे पर एक सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि एनसीसी में तैनात सेना के एक जवान सुभाष सिंह शनिवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते नोएडा की तरफ आ रहे थे।

तभी थाना इकोटेक- प्रथम क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़सीआरपीएफअमित शाहनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील