लाइव न्यूज़ :

तेज आंधी-तूफान और बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ सीआरपीएफ का शिविर, 11 जवान हुए घायल

By भाषा | Updated: May 20, 2023 08:17 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवानों का इलाज वाहिनी मुख्यालय में किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देआंधी से सेडवा गांव में सीआरपीएफ का शिविर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में 11 जवान घायल हुए हैं।जवानों के आवासीय बैरकों के छत की टीन शीट, आयरन फ्रेम, बिजली फिंटिग, फॉल्स सीलींग आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं।

जगदलपुरः राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में आंधी से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का शिविर क्षतिग्रस्त होने से अर्धसैनिक बल के 11 जवानों को चोट पहुंची है। पुलिस अधिकारियों शुक्रवार को बताया कि जिले में आज दोपहर बाद आंधी से सेडवा गांव में सीआरपीएफ का शिविर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में 11 जवान घायल हुए हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया, ''बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के सेडवा गांव में स्थित सीआरपीएफ के 241वीं बटालियन के शिविर को एक शक्तिशाली तूफान के बाद काफी नुकसान पहुंचा है।" उन्होंने बताया, ‘‘दोपहर बाद सवा तीन से सवा चार बजे के बीच तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण सेडवा गांव स्थित सीआरपीएफ के शिविर को भारी नुकसान पहुंचा।

जवानों के आवासीय बैरकों के छत की टीन शीट, आयरन फ्रेम, बिजली फिंटिग, फॉल्स सीलींग आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं। बैरकों में लगे छत की टीन का शीट उड़कर शिविर के आस-पास के क्षेत्रों में बिखर गया।’’ उन्होंने बताया कि इस आपदा में शिविर में तैनात 11 जवानों को चोट पहुंची है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवानों का इलाज वाहिनी मुख्यालय में किया जा रहा है। 

टॅग्स :सीआरपीएफछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील