लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ ने असम-मिजोरम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त लगाना शुरू किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:39 IST

Open in App

सिलचर, 30 जुलाई असम-मिजोरम सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण तो बनी हुई है लेकिन सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ाकर शांति का माहौल कायम किया हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने दोनों राज्यों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर गश्त लगाना शुरू कर दिया है।

असम की बराक घाटी के अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम जाने वाली असम की सड़कों पर संगठित नाकेबंदी हटा दी गई है और अब ट्रकों तथा वाहनों को किसी समूह द्वारा रोका नहीं जा रहा है।

असम और मिजोरम के बीच सीमा पर विवादास्पद वन क्षेत्र में सोमवार को हुई झड़प के बाद, बराक घाटी में कुछ समूहों ने मिजोरम की ओर जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था जिससे पडोसी राज्य के लोग नाराज थे। अधिकारियों ने कहा, “संकटग्रस्त क्षेत्र में जाने से ट्रक चालक डर रहे हैं… और ज्यादातर ट्रक चालकों ने मिजोरम के पास सीमा पर धोलाई गांव में अपने वाहन रोक रखे हैं।”

राजमार्ग पर खड़े ट्रकों की लंबी कतार के कारण अब धोलाई का बाजार वहीं से शुरू हो गया है। असम के रास्ते आपूर्ति न होने के कारण इस सप्ताह मिजोरम को त्रिपुरा के जरिये आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो रही है।

असम सरकार ने बृहस्पतिवार को एक यात्रा परामर्श जारी कर लोगों को मिजोरम नहीं जाने की सलाह दी थी और मिजोरम में काम करने वाले असम के लोगों को अत्यंत सावधानी बरतने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर