लाइव न्यूज़ :

चांदनी रात में ताज का दीदार हुआ महंगा, भारतीयों को 200 और विदेशियों को देने होंगे 500 रुपये 

By भाषा | Updated: December 6, 2019 20:55 IST

महताब बाग से चांदनी रात में ताज के दीदार के लिये भारतीयों को 200 रुपये और विदेशियों को 500 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। यह रात्रि दर्शन पर्यटक 50-50 के समूह में मात्र आधा घण्टा ही प्लेटफार्म से कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 12साल से कम उम्र के बालक-बालिकाओं का कोई टिकट नहीं लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा विकास प्राधिकरण विकसित कर रहा है। जहां सौंदर्यीकरण आदि निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12साल से कम उम्र के बालक-बालिकाओं का कोई टिकट नहीं लगेगा।

आगरा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को अब ताजमहल के दीदार में कोई परेशानी नहीं होगी। वह जब चाहे इसका दीदार ताजमहल के बाहर बनाये गये प्वाइंटों से कर सकते हैं।

आगरा विकास प्राधिकरण ने ताज के पीछे स्थित महताब बाग के पास ‘दृश्य स्थल’ (व्यू प्वाइंट) को विकसित किया है। इस ‘दृश्य स्थल’ के तहत अब पर्यटक सामान्य दिनों में दोपहर 12 बजे से सायं सात बजे तक ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। जिसके तहत भारतीयों को शुक्रवार से 50 रुपये और विदेशियों को 200 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा जबकि पहले यह 20 रुपये था।

इस संबंध में आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव आर के त्रिपाठी के अनुसार ताजमहल को हर कोण से निहारने के लिए उसके बाहरी ओर आसपास कई बिंदु हैं जिन्हें आगरा विकास प्राधिकरण विकसित कर रहा है। जहां सौंदर्यीकरण आदि निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं।

इन्हीं स्थलों के तहत महताब बाग के पास दृश्य स्थल विकसित किया गया है, जिसमें 35 लाख रुपये खर्च आया है। वहीं चांदनी रात में या पूर्णिमा को ताज निहारने के लिए भी रात्रि दर्शन के लिए इसका दीदार सायं सात बजे से रात्रि 12 बजे तक पर्यटक 50-50 के समूह में कर सकेंगे।

महताब बाग से चांदनी रात में ताज के दीदार के लिये भारतीयों को 200 रुपये और विदेशियों को 500 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। यह रात्रि दर्शन पर्यटक 50-50 के समूह में मात्र आधा घण्टा ही प्लेटफार्म से कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 12साल से कम उम्र के बालक-बालिकाओं का कोई टिकट नहीं लगेगा।

टॅग्स :ताज महलउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील