लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बाढ़ में बहकर आए मगरमच्छ, बचाव केंद्र बनाए गए

By भाषा | Updated: July 28, 2021 10:50 IST

Open in App

पुणे, 28 जुलाई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद महाराष्ट्र में सांगली के कुछ आवासीय इलाकों में मगरमच्छ देखे जाने के बाद वन विभाग ने इन सरीसृपों को बचाने तथा इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे इलाकों में छह केंद्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी महाराष्ट्र में सांगली हाल में भारी बारिश से प्रभावित रहा है जिससे जिले में कई स्थानों पर पानी भर गया है।

बाद में, बारिश जब थोड़ी हल्की पड़ी और कृष्णा नदी के किनारों के पास के गावों में जलस्तर घटने के साथ ही कुछ सड़कों, नालों और यहां तक कि घरों की छतों पर भी मगरमच्छ देखे गए जिससे लोगों में घबराहट पैदा हो गई।

वन अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 15 गांवों से गुजरने वाली नदी के 60-70 किमी हिस्से में मगरमच्छों का आवास है जिनमें भीलवाड़ी, मालवाड़ी, दिगराज, ऑदंबारवाड़ी, चोपाड़ेवाड़ी और ब्रह्मनाल शाामिल हैं। पूर्व में, इनमें से कुछ इलाकों में इंसानों और जानवरों के टकराव की घटनाएं हुई हैं।

सांगली रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी पी जी सुतार ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हाल की भारी बारिश में, कुछ गांवों में बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ बहकर आ गए थे।”

उन्होंने बताया कि एक मामले में, एक घर की छत के ऊपर भी मगरमच्छ देखा गया लेकिन बाद में वह पानी के बहाव के साथ नदी की तरफ लौट गया था।

उप वन संरक्षक (सांगली) विजय माने ने बताया कि वन विभाग ने सांगली शहर के कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों - कावते महाकाल, पालस, काडेगांव, वाल्वा और तासगांव के पास छह केंद्र स्थापित किए हैं ताकि इन स्थानों से मगरमच्छों को निकाला जा सके।

उन्होंने बताया कि इन बचाव केंद्रों पर वन अधिकारी, गार्ड और वन्यजीव संरक्षण के लिए काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सदस्य मगरमच्छों, सांपों, घायल पक्षियों और मानवीय बसावटों में अन्य जंगली जानवरों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?