लाइव न्यूज़ :

मगरमच्छ घर के बरामदे में पहुंचा, मकान मालिक ने दरवाजा खोला और फिर क्या हुआ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2020 21:14 IST

शोर मचाने पर परिवार के दूसरे लोग भी वहां पहुंचे और इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरापल्ली जलप्रपात के पास शजन थचथ के मकान के बाहर यह मगरमच्छ पहुंच गया। वन विभाग की सात सदस्यीय टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकाला।

त्रिशूरः केरल के त्रिशूर में एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में एक मकान के बरामदे तक पहुंच गया। मकान में रहने वाले परिवार ने सुबह जब दरवाजा खोला तो बाहर मगरमच्छ को देख हैरान रह गए।

अतिरापल्ली जलप्रपात के पास शजन थचथ के मकान के बाहर यह मगरमच्छ पहुंच गया। शजन की पत्नी ने सुबह पांच बजे जब घर का दरवाजा खोला तो बाहर में मगरमच्छ को देखकर वह हैरान रह गयी। शोर मचाने पर परिवार के दूसरे लोग भी वहां पहुंचे और इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी।

इस बीच वहां अगल-बगल के लोग भी पहुंच गए और मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ घर में सोफा के नीचे छुप गया। शजन ने कहा कि सुबह अजीब किस्म की आवाजें आ रही थीं तो उन्हें लगा कि शायद बाहर कुत्ता होगा लेकिन यह नहीं सोचा था कि वहां मगरमच्छ हो सकता है।

वन विभाग की सात सदस्यीय टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकाला और उसे पास की चलाकुड्डी नदी में छोड़ दिया। चारपा वन रेंज के वन अधिकारी टी ए अजिकुमार ने बताया कि मगरमच्छ को काबू में करने के लिए उसके मुंह और पिछले हिस्से को बांध दिया गया और बाद में उसे नदी के पास छोड़ दिया गया। 

टॅग्स :केरलचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप