लाइव न्यूज़ :

पति की अंत्येष्टि में परिधान को लेकर मंदिरा बेदी की आलोचना; बचाव में आई कई फिल्मी हस्तियां

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:35 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई अभिनेत्री एवं टीवी प्रस्तोता मंदिरा बेदी के दिवंगत पति राज कौशल की अंत्येष्टि के मौके पर उनके परिधान की सोशल मीडिया पर आलोचना करने वालों की मिनी माथुर, श्वेता तिवारी और सोना महापात्रा जैसी फिल्मी हस्तियों ने निंदा की है।

बेदी के पति एवं फिल्म निर्माता राज कौशल ने ‘‘प्यार में कभी कभी’’ और ‘‘शादी का लड्डू’’जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। दिल का दौरा पड़ने पर बुधवार को उनका निधन हो गया।

शिवाजी पार्क शवदाह गृह में राज कौशल की अंत्येष्टि के दौरान बेदी कई बार रोती हुई दिखी। वह एक जींस और एक सफेद टॉप पहनी हुई थी। हालांकि, उनके परिधान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पति की खुद अंत्येष्टि करने के अभिनेत्री के फैसले को लेकर भी रोष प्रकट किया। दरअसल, आम तौर पर यह संस्कार पुरूषों द्वारा किया जाता है।

अभिनेत्री एवं मॉडल मिनी माथुर ने शनिवार को एक ट्विटर पोस्ट में उन लोगों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया, जिन्होंने बेदी का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि इसके बजाय इन लोगों को बेदी की सराहना करनी चाहिए थी।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘...इन लोगों को लगता है कि एक शोकाकुल महिला को सादे लिबास में होना चाहिए। बेवकफू !!

तिवारी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मंदिरा बेदी हम आपके साथ हैं और अपना प्रेम मुक्त रूप से जाहिर करने को लेकर आप पर गर्व है। ’’

महापात्रा ने बेदी की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमारी दुनिया में मूर्खता किसी अन्य चीज की तुलना में कहीं अधिक है।’’

अभिनेत्री मुक्ति मोहन ने भी बेदी का समर्थन करते हुए आश्चर्य जताया, ‘‘इस तरह की मुश्किल घड़ी में समाज से करूणा और मानवता किस कदर गायब हो गई है।’’

गौरतलब है कि बेदी और राज कौशल की 1999 में शादी हुई थी। उनकी दो संतान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?