लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के मंत्रिमंडल में आधे से ज्यादा मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज, कई करोड़पति: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 17, 2020 22:55 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में आप पार्टी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें मिली थी। वहीं बीजेपी को 8 सीटें और कांंग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल मंत्रिमंडल के पांच मंत्री (71 प्रतिशत मंत्रिमंडल) करोड़पति हैं। शिक्षा के मामले में केजरीवाल मंत्रिमंडल के सात में से छह मंत्री स्नातक या इससे अधिक शिक्षित हैं।

 दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली नवगठित सरकार के लगभग तीन चौथाई मंत्री करोड़पति हैं और आधे से अधिक मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। चुनावी विश्लेषण से जुड़ी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट (एडीआर) द्वारा केजरीवाल सरकार में मुख्यमंत्री सहित सात मंत्रियों की आय, संपत्ति और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ी सोमवार को जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार 57 प्रतिशत (चार मंत्री) मंत्रियों ने अपने चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित होने की जानकारी दी है।

इनमें 45 फीसदी (तीन मंत्री) मंत्रियों के खिलाफ गंभीर किस्म के आपराधिक मामले शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल मंत्रिमंडल के पांच मंत्री (71 प्रतिशत मंत्रिमंडल) करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री सहित सातों मंत्रियों की संपत्ति का औसत मूल्य 8.96 करोड़ रुपये आंका गया है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत सर्वाधिक संपत्ति (46.07 करोड़ रुपये) वाले मंत्री हैं। गहलोत पर 6.67 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।

वहीं, गोपाल राय सबसे कम संपत्ति (90.01 लाख रुपये) वाले मंत्री हैं। शिक्षा के मामले में केजरीवाल मंत्रिमंडल के सात में से छह मंत्री स्नातक या इससे अधिक शिक्षित हैं। वहीं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद को पत्रकारिता में डिप्लोमा धारक बताया है।

सरकार के चार मंत्री (57 प्रतिशत) 31 से 50 साल की उम्रसीमा में हैं जबकि तीन मंत्री (43 प्रतिशत) 51 से 60 साल की उम्र के हैं। 

 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील