लाइव न्यूज़ :

कुमारी शैलजा ने महिला अपराध पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं

By भाषा | Updated: December 8, 2019 08:27 IST

शैलजा ने कहा ‘‘यदि हम बलात्कार के मामलों की बात करें तो एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में 1,099 ऐसे मामले सामने आए। वर्ष 2018 और 2019 के लिए एनसीआरबी द्वारा कोई डेटा उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोप लगाया, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह से अक्षम है और सभी मोर्चों पर विफल रही है,उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष के पहले दस महीनों के दौरान 1,396 बलात्कार के मामले सामने आये हैं जिसमें से 150 मामले गैंगरेप के हैं।’’ 

 कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘पूरी तरह से अक्षम’’ सरकार के शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। शैलजा ने आरोप लगाया, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह से अक्षम है और सभी मोर्चों पर विफल रही है, खास तौर पर कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर।

राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।’’ भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई थी लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में बहुमत से कम सीटें आने पर उसने जननायक जनता पार्टी के समर्थन से सरकार बनायी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब से (2014) भाजपा सत्ता में आयी है राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में भारी वृद्धि हुई है।’’ उन्होंने कहा कि 2015 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध के 9,511 मामले दर्ज हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘2016 में यह बढ़कर 9,839 हो गया और 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 11,370 हो गया।’’ शैलजा ने कहा ‘‘यदि हम बलात्कार के मामलों की बात करें तो एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में 1,099 ऐसे मामले सामने आए। वर्ष 2018 और 2019 के लिए एनसीआरबी द्वारा कोई डेटा उपलब्ध नहीं कराया गया है। लेकिन इस साल कई अन्य स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों ने हमारी चिंताओं को बढ़ा दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष के पहले दस महीनों के दौरान 1,396 बलात्कार के मामले सामने आये हैं जिसमें से 150 मामले गैंगरेप के हैं।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए