लाइव न्यूज़ :

"मेरी लिंचिंग के लिए नरेटिव गढ़ा जा रहा है": बीजेपी नेता के पत्र पर सांसद दानिश अली बोले

By रुस्तम राणा | Updated: September 24, 2023 18:21 IST

अली ने आज समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पत्र (लोकसभा अध्यक्ष को) सदन के बाहर मेरी हत्या से संबंधित एक कहानी बनाने के लिए है क्योंकि मेरी मौखिक हत्या पहले ही हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दूबे के पत्र के जवाब में दानिश अली ने कहा, उनका लक्ष्य "घर के बाहर उनकी शारीरिक हत्या" करना हैबसपा सांसद ने कहा, मेरी मौखिक हत्या पहले ही हो चुकी हैलोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में दूबे ने दानिश अली के अभद्र शब्दों और आचरण की भी जांच की मांग की

नई दिल्ली: लोकसभा में सांसद रमेश बिधूड़ी की सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर हुए विवाद पर बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने बीजेपी के एक और सांसद निशिकांत दुबे पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, दुबे ने अपनी पार्टी के सहयोगी की टिप्पणियों की निंदा करते हुए यह भी आरोप लगाया कि अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिवादी गाली का इस्तेमाल किया, जिसने बिधूड़ी को मायावती की पार्टी के नेता पर हमला करने के लिए उकसाया।

दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "लोकसभा में रमेश विधूड़ी जी द्वारा दिए गए बयान को कोई भी सभ्य समाज सही नहीं मान सकता... लेकिन लोकसभा अध्यक्ष को दानिश अली के अभद्र शब्दों और आचरण की भी जांच करनी चाहिए।"

दुबे ने हिंदी में पोस्ट किया, लोकसभा के नियमों और प्रक्रियाओं के मुताबिक, किसी सांसद को निर्धारित समय के दौरान टोकना, बैठे-बैठे बोलना... भी सजा के दायरे में आता है। मैं पिछले 15 साल से सांसद हूं। मैं लोकसभा शुरू होने से लेकर बंद होने तक सबसे ज्यादा समय तक सदन में रहता हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा दिन देखूंगा।''

आरोप का जवाब देते हुए, दानिश अली ने भाजपा सांसद की टिप्पणी को लेकर कहा कि उनका लक्ष्य "घर के बाहर उनकी शारीरिक हत्या" करना है क्योंकि "मौखिक हत्या" पहले ही अंदर हो चुकी है। अली ने आज समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पत्र (लोकसभा अध्यक्ष को) सदन के बाहर मेरी हत्या से संबंधित एक कहानी बनाने के लिए है क्योंकि मेरी मौखिक हत्या पहले ही हो चुकी है।"

गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान -3 मिशन की सफलता पर चर्चा के दौरान, बिधूड़ी ने बसपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक और सांप्रदायिक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे राजनेताओं और सोशल मीडिया पर लोगों दोनों ने घृणा और व्यापक निंदा की थी। शुक्रवार को भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया और उनसे अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा।

टॅग्स :BJPलोकसभा संसद बिलLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट