लाइव न्यूज़ :

हादसा: इंदौर में क्रेन ने 5 लोगों को कुचला, चार लोगों की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 2, 2023 21:41 IST

पुलिस ने क्रेन चालकों को हिरासत में लेकर क्रेन को जब्त कर लिया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाणगंगा ब्रिज से क्रेन तेज रफ्तार में नीचे उतर रही थी। क्रेन के आगे दो मोटर सायकिलें चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने क्रेन चालकों को हिरासत में लेकर क्रेन को जब्त कर लियाक्रेन के आगे दो मोटर सायकिलें चल रही थी उसके आगे बस थीदोनों बाइक पर सवार 5 लोगों को कुचलते हुए क्रेन आगे बस में जाकर टकरा गई

इंदौरःमंगलवार शाम को इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक तेज रफ्तार क्रेन ने आगे चल रहे दो मोटर साइकिलों में सवार पाँच लोगों को कुचल दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 6 साल का मासूम भी शामिल है। वहीं एक महिला घायल है। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्रेन चालकों को हिरासत में लेकर क्रेन को जब्त कर लिया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाणगंगा ब्रिज से क्रेन तेज रफ्तार में नीचे उतर रही थी। क्रेन के आगे दो मोटर सायकिलें चल रही थी। मोटर सायकिल के आगे बस थी। 

ब्रिज के नीचे उतरते ही क्रेन ने आगे चल रहे दोनों मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। उसमें सवार पांच लोगों को कुचलते हुए आगे बस में जाकर क्रेन टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हुई है।

घायल महिला की पहचान शारदा (40) पति किशोर के रूप में हुई है। वहीं मृतकों की पहचान रितेश (16) पिता किशोर, शरद (6) पिता किशोर, राजा (13) वा सुनील परमार (56) के रूप में हुई है। सभी कावेरी नगर के रहने वाले है और एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि जाँच की जा रही है।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?