लाइव न्यूज़ :

दोस्ती में दरार, हरियाणा चुनाव में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे भाजपा-अकाली, केंद्र में दोनों सहयोगी

By भाषा | Updated: October 14, 2019 17:22 IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने इससे पहले भाजपा पर आरोप लगाया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के अपने वादों से वह पीछे हट गई। पिछले महीने हरियाणा में कालियांवाली सीट से अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह को भाजपा में शामिल करने पर बादल ने कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे ‘‘अनैतिक’’ बताया था।

Open in App
ठळक मुद्दे‘हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी, शपथ ग्रहण में सुखबीर होंगे विशेष अतिथि’।राजग में शामिल शिअद हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रहा है।

भाजपा नेता तरुण चुघ ने सोमवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद उनकी पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी और सुखबीर सिंह बादल पर तंज कसते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शिअद प्रमुख को ‘‘विशेष अतिथि’’ के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

राजग में शामिल शिअद हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रहा है। बादल ने रविवार को भाजपा पर हमला किया और दावा किया कि जो लोग सरकार बनाने की उम्मीद कर रहे हैं, वे विपक्ष में बैठेंगे। चुघ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भगवा दल 75 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने इससे पहले भाजपा पर आरोप लगाया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के अपने वादों से वह पीछे हट गई। पिछले महीने हरियाणा में कालियांवाली सीट से अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह को भाजपा में शामिल करने पर बादल ने कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे ‘‘अनैतिक’’ बताया था।

बाद में शिअद ने तीन सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के साथ गठबंधन किया। पंजाब में शिअद और भाजपा के बीच गठबंधन है। चुघ ने कहा, ‘‘हम हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में हम 75 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

पंजाब में शिअद के साथ गठबंधन होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में सुखबीर सिंह बादल को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंजाबहर्सिम्रत कौर बादलनरेंद्र मोदीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील