लाइव न्यूज़ :

CPM महासचिव सीताराम येचुरी ने इमरजेंसी से की CAA की तुलना, कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: January 28, 2020 10:50 IST

वामदलों ने सीएए और एनआरसी का देशव्यापी विरोध करते हुये विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया है। इसी बीच माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने नागरिकता संशोधन कानून की तुलना इमरजेंसी से की है।

Open in App
ठळक मुद्देसीताराम येचुरी ने नागरिकता संशोधन कानून की तुलना इमर्जेंसी से की है।येचुरी ने सीएए को लेकर सोमवार देर रात कई ट्वीट किए।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने नागरिकता संशोधन कानून की तुलना इमरजेंसी से की है। येचुरी ने सीएए को लेकर सोमवार देर रात कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा 'यह तर्क देने वालों के लिए कि सीएए पर सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि संसद ने इसे पारित कर दिया है। लेकिन हमें ये भी याद रखना चाहिए कि इमरजेंसी भी संसद द्वारा पारित किया गया था। हम लड़ें और लोकतंत्र की स्थापना की। इस विरोध में मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी के लोग भी शामिल हुए थे। क्या वे उस समय गलत थे?'  उन्होंने आगे लिखा 'सरकार को लोगों की आवाज सुननी चाहिए और सीएए-एनआरसी और एनपीआर को वापस लेना चाहिए।'

इससे पहले भी येचुरी ने राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का हिस्सा बताते हुये लोगों से एनपीआर और एनआरसी के जवाब नहीं देकर इसका विरोध करने की अपील की है। येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम सब आजाद भारत के सिपाही हैं, भारत के संविधान को बचाना है।' उन्होंने सरकार से सीएए वापस लेने की मांग करते हुये कहा 'सीएए वापस लो, एनपीआर में जवाब नहीं देंगे, एनआरसी में कागज नहीं दिखायेंगे।'

उल्लेखनीय है कि वामदलों ने सीएए और एनआरसी का देशव्यापी विरोध करते हुये विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया है। येचुरी सहित वामदलों के अन्य वरिष्ठ नेता सीएए के विरोध में एक महीने तक विभिन्न शहरों में आयोजित रैलियों में शिरकत कर लोगों से एनपीआर और एनआरसी में शामिल नहीं होने की अपील कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :सीताराम येचुरीकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चुनाव आयोग बिहार में गुप्त तरीके से एनआरसी लागू कर रहा है': राज्य में EC के द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष

भारतसीताराम येचुरी की जगह कौन, देश की सबसे बड़ी वामपंथी पार्टी की कमान कौन संभालेगा?, दौड़ में ये नेता, देखिए लिस्ट

भारतअसम में NRC के लिए आवेदन न करने वाले को नहीं मिलेगा आधार कार्ड, हिमंत सरकार का सख्त ऐलान

भारतहिमंत बिस्वा सरमा ने असम में आधार कार्ड बनवाने के लिए ‘NRC आवेदन’ को किया अनिवार्य

भारतwho was Buddhadeb Bhattacharya: टीचर से नेता..., बेदाग छवि, कद्दावर मार्क्सवादी नेता, जानिए कौन थे बुद्धदेव भट्टाचार्य

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति