लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की तारीफ करने पर वामपंथी नेता को पार्टी ने किया निलंबित, बीजेपी ने बताया वैचारिक असहिष्णुता

By भाषा | Updated: March 5, 2019 19:54 IST

माकपा के पूर्व विधायक नरसैया एडम ने सोलापुर जिले में एक आवास परियोजना को मंजूरी देने को लेकर नौ जनवरी को सोलापुर में एक रैली में मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की थी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक तौर पर तारीफ करने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र में माकपा के एक नेता को पार्टी की केन्द्रीय समिति से निलंबित कर दिया गया है। माकपा के पूर्व विधायक नरसैया एडम ने सोलापुर जिले में एक आवास परियोजना को मंजूरी देने को लेकर नौ जनवरी को सोलापुर में एक रैली में मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की थी तथा उनका शुक्रिया अदा किया था। एडम सोलापुर जिले से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मोदी को एक और कार्यकाल मिलना चाहिए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को कहा, ‘‘ऐसी तारीफ पार्टी की नीति के खिलाफ है। ऐसे में उन्हें तीन महीने के लिए पार्टी की केन्द्रीय समिति से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।’’ बहरहाल, इस बारे में एडम की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।वहीं, भाजपा ने कम्युनिस्ट पार्टी की इस कार्रवाई को असहिष्णुता का शर्मनाक प्रदर्शन बताया है। भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि इस तरह की वैचारिक असहिष्णुता एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है। 

टॅग्स :सीपीआईएमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण