लाइव न्यूज़ :

भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम ने राज्यपाल पद को खत्म करने के लिए राज्यसभा में पेश किया बिल

By रुस्तम राणा | Updated: April 21, 2023 00:46 IST

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने गुरुवार को राज्यपाल पद को समाप्त करने के लिए प्राइवेट मेंबर बिल का नोटिस राज्यसभा में पेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने राज्यपाल के पद को बताया बोझ, कहा- यह सजावटी है और इसकी कोई वास्तविक शक्ति नहीं है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा- केरल-तमिलनाडु जैसे राज्यों में राज्यपाल का कार्यालय BJP का एक कैंप कार्यालय बन गया है

नई दिल्ली: सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम राज्य में राज्यपाल की व्यवस्था को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने इस संबंध में गुरुवार को राज्यसभा में एक प्राइवेट मेंबर बिल का नोटिस राज्यसभा में पेश किया है जिसमें राज्यपाल के पद को समाप्त करने के लिए कहा गया है। सीपीआई सांसद का यह कदम कानून को मंजूरी देने में लगने वाले समय सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल और कुछ विपक्षी राज्य सरकारों के बीच खींचतान की पृष्ठभूमि में आया है।

रोलिंगॉय विश्वम ने एएनआई को बताया कि उन्होंने गुरुवार को राज्यपाल के कार्यालय को समाप्त करने के लिए एक निजी सदस्य पेश करने के लिए एक नोटिस प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह उचित माँग के बाद सदन में आएगा। राज्यपाल का पद एक बोझ है। यह सजावटी है और इसकी कोई वास्तविक शक्ति नहीं है। यह राज्य के अधिकार संरक्षित करने का समय है।”

सांसद का आरोप है कि केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में राज्यपाल का कार्यालय "भाजपा का एक कैंप कार्यालय बन गया है" और "राज्य की विधायिका की इच्छा पर थोपने" का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार को देश की विविधता के लिए "कोई सम्मान नहीं" है और "एकात्मक शैली" है।

उन्होंने कहा, "राज्यपाल को एक निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं होने के नाते उन शक्तियों का आनंद नहीं लेना चाहिए जो किसी राज्य की लोकतांत्रिक रूप से शुरू हुई सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करती हैं, राज्यपाल का कार्यालय एक औपनिवेशिक विरासत है ... लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों को संरक्षित करने के लिए संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए।

खबर को अपडेट किया जा रहा है.......

टॅग्स :सीपीआईएमराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत