लाइव न्यूज़ :

CPI ने जारी की सात उम्मीदवारों की लिस्ट, असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 19, 2019 18:27 IST

भाकपा महासचिव सुरवरम सुधाकर रेड्डी कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे के मुद्दे पर वाम मोर्चा कांग्रेस की अनुचित मांग स्वीकार नहीं कर सकता और ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों पार्टियां राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगी। पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं।

Open in App

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सोमवार (19 मार्च) को सात लोकसभा सीटों के लिए लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उसने दो असम, दो तमिलनाडु और तीन पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। असम में जोरहाट लोकसभा सीट पर कनक गोगोई को और नॉर्थ लकीमपुर सीट से अरुप कालिता को मैदान में उतारा है। 

भाकपा ने तमिलनाडु में तिरुप्पर लोकसभा सीट पर के. सुब्बरायण और नागपट्टिनम सीट पर एम सेल्वाराज का नाम घोषित किया है। वहीं पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों में बसीरहाट से पल्लब सेन गुप्ता, घटल से तपन गांगुली और मिदनापुर से बिप्लब भट्ट को मैदान में उतारा है। इधर, भाकपा महासचिव सुरवरम सुधाकर रेड्डी कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे के मुद्दे पर वाम मोर्चा कांग्रेस की अनुचित मांग स्वीकार नहीं कर सकता और ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों पार्टियां राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगी। पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं।

रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस 17 सीटों की मांग कर रही। वाम मोर्चा ने उन्हें 12 सीटों की पेशकश की। वे पांच और सीटें मांग रहे, जो वाम मोर्चा की सीटें हैं। यह (अनुचित) है। इनमें से कुछ सीटों पर उन्हें (पहले के चुनावों में) दो से तीन प्रतिशत ही मत मिले हैं। पश्चिम बंगाल की बसीरहाट लोकसभा सीट पर भाकपा को पहले के चुनाव में चार लाख और कांग्रेस को एक लाख मत मिले थे। लेकिन, फिर भी उनकी मांग है कि ये सीटें उन्हें दे दी जाये। इस तरह की मांग को वाम मोर्चा स्वीकार नहीं कर सकता।

वाम मोर्चा के सीट बंटवारा फार्मूला के अनुसार, माकपा 22 सीटों पर, भाकपा और एआईएफबी तीन-तीन सीटों पर, आरएसपी दो सीटों पर और शेष 12 सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ना था। लेकिन अब कांग्रेस के अकेले ही चुनाव लड़ने के फैसले के बाद वाम मोर्चा 42 सीटों पर सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा के मुद्दे पर विचार करेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीपश्चिम बंगालअसमतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप