लाइव न्यूज़ :

यूपी: मथुरा में गोतस्करी की अफवाह पर मुस्लिम शख्स की बुरी तरह पिटाई, वीएचपी सदस्यों सहित 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: March 22, 2022 11:48 IST

ग्रामीणों ने वाहन के अंदर जानवरों की हड्डियों और शवों को देखने के बाद उन्हें रोक लिया। इसके बाद भीड़ ने आमिर की को बंदी बना लिया और गोमांस ले जाने और गायों की तस्करी के संदेह में उनके साथ मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्दे35 वर्षीय पिकअप वैन चालक मोहम्मद आमिर की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई की।वाहन जानवरों के शवों को ठिकाने लगाने के लिए गांव के सफाई अभियान का हिस्सा था।अधिकारियों ने कहा कि वाहन में कोई गाय या गोमांस नहीं ले जाया जा रहा था।

मथुरा:उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार रात जानवरों के शवों को ले जा रहे एक 35 वर्षीय पिकअप वैन चालक मोहम्मद आमिर की ग्रामीणों के एक समूह ने बेरहमी से पिटाई की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रामीणों ने वाहन के अंदर जानवरों की हड्डियों और शवों को देखने के बाद उन्हें रोक लिया। इसके बाद भीड़ ने आमिर की को बंदी बना लिया और गोमांस ले जाने और गायों की तस्करी के संदेह में उनके साथ मारपीट की।

हालांकि, पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वाहन जानवरों के शवों को ठिकाने लगाने के लिए गांव के सफाई अभियान का हिस्सा था। अधिकारियों ने कहा कि वाहन में कोई गाय या गोमांस नहीं ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आदमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भीड़ को गाली देते हुए और उस व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है, और उनकी शर्ट फाड़ दी गई थी। वीडियो में शख्स रहम की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन भीड़ ने कोई रहम नहीं दिखाई और उसे चमड़े की बेल्ट से पीटा।

वीडियो के अनुसार, एक शख्स बीच-बचाव करते हुए हमले को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसे एक तरफ धकेल दिया।

पुलिस अधीक्षक (मथुरा) मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि हमने पाया कि मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के रहने वाले रामेश्वर वाल्मीकि के पास जिला पंचायत से पशु शवों को ठिकाने लगाने का लाइसेंस है। उसने वाहन को मथुरा से पास के जिले में भेजा था। हमारी शुरुआती जांच में गाड़ी के अंदर कोई गाय या बीफ नहीं मिला है। हमने पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विकास शर्मा और बलराम ठाकुर सहित 16 लोगों को प्राथमिकी में नामजद किया गया है। पुलिस ने तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है और कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 14 की पहचान आईपीसी की धाराओं के तहत 307 सहित, हत्या के प्रयास के तहत की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगाययोगी आदित्यनाथवीएचपीvhp
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी