लाइव न्यूज़ :

COVID19: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा- संपर्क में आएं सभी कराएं टेस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2020 21:58 IST

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट आज आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड19 टेस्ट करवाया, जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें एवं कोविड नियमों का पालन करें।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट आज आई है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वयी कर कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड19 टेस्ट करवाया, जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें एवं कोविड नियमों का पालन करें।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल और आरपीएन सिंह कोरोना से संक्रमित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दोनों नेताओं ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से खुद को पृथक कर लेने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील भी की है।

पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में मेरे कोविड 19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खुद को पृथक कर लें ।’’ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी सिंह ने कहा, ‘‘हाल ही में झारखंड से लौटने के बाद मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं। हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से आग्रह है कि वे सभी जरूरी चिकित्सकीय कदम उठाएं।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकेशव प्रसाद मौर्यायोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप