लाइव न्यूज़ :

COVID19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा-जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं विनती है टेस्ट जरूर कराएं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 28, 2020 21:07 IST

केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ठोस कदमों तथा समन्वित रणनीति की वजह से भारत प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के सबसे कम मामलों वाले देशों की सूची में लगातार बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है।अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानीकोरोना वायरस पॉजिटिव पायी गई हैं। ट्वीट कर यह जानकारी दी। भाजपा सरकार के कई मंत्री कोविड संक्रमित हो चुके हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, यह कभी-कभी ही होता है जब मुझे कुछ ऐलान करते वक्त शब्द खोजने हो, इसलिए मैं इसे साधारण रखती हूं, मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं और जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं उनसे विनती है कि अपना टेस्ट जरूर कराएं।

ईरानी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार किया था। उनके द्वारा संक्रमित होने की घोषणा करते ही ट्विटर पर उनके जल्द स्वस्थ होने के संदेशों की कतार लग गई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोविड-19 से मुकाबला करने के बाद वह और मजबूत होकर सामने आएंगी।

पुरी ने टवीट किया, '' स्मृति ईरानी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि इस लड़ाई के बाद वह और मजबूत होकर सामने आएंगी।'' रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, '' स्मृति ईरानी जी, आपने हमेशा राष्ट्र के लोगों के लिए लड़ने में दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि कोविड-19 के खिलाफ युद्ध में भी आप वैसा ही दृढ़ संकल्प अपनाएंगी करेंगी और जल्द स्वस्थ होंगी।'' केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और जितेंद्र सिंह के अलावा भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या और पूनम महाजन ने भी ईरानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ठोस कदमों तथा समन्वित रणनीति की वजह से भारत प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के सबसे कम मामलों वाले देशों की सूची में लगातार बना हुआ है।

प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है।

ठोस कदमों की वजह से भारत इस मामले में अत्यंत बेहतर स्थिति में

मंत्रालय ने उल्लेख किया कि कोविड-19 प्रबंधन में लक्षित रणनीति और ठोस कदमों की वजह से भारत इस मामले में अत्यंत बेहतर स्थिति में है। इसने कहा, ‘‘कुल जांच के मामलों में भारत सर्वाधिक जांच करनेवाले देशों में शामिल है। पिछले 24 घंटे में 10,66,786 नमूनों की जांच के साथ देश में अब तक 10.5 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।’’

मंत्रालय ने कहा कि सतत रूप से जारी व्यापक और समग्र जांच ने मामलों का शुरू में ही पता लगाने और समय पर प्रभावी उपचार शुरू करने में मदद की है जिसका परिणाम काफी अधिक संख्या में लोगों के ठीक होने और कम मृत्युदर के रूप में निकला है। भारत में वर्तमान में कोविड-19 संबंधी मृत्युदर 1.50 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या में धीरे-धीरे लगातार कमी आ रही है। वर्तमान में भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या 6,10,803 है जो कुल मामलों का महज 7.64 प्रतिशत है।

देश में महामारी को शिकस्त दे चुके लोगों की संख्या 72,59,509 हो गई

देश में महामारी को शिकस्त दे चुके लोगों की संख्या 72,59,509 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,893 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं इस अवधि में 58,439 लोगों ने महामारी को शिकस्त दी। ठीक हुए मरीजों में से 77 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से ताल्लुक रखते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में एक दिन में सात हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘संक्रमण के नए मामलों में से 79 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

संक्रमण के सर्वाधिक नए मामलों के साथ केरल महाराष्ट्र से आगे निकल गया है। दोनों राज्यों में हालांकि, अब भी पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।’’ जिन राज्यों में मामलों में वृद्धि हो रही है, उनमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 508 लोगों की मौत हुई है। इनमें से मौत के करीब लगभग 79 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 115 लोगों की मौत हुई है। इसने बुधवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए अपने आंकड़ों में कहा कि 43,893 नए मामलों के साथ भारत में संक्रमण के अब तक सामने आए मामलों की कुल संख्या 79,90,322 हो गई है। वहीं, 508 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 1,20,010 हो गई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियास्मृति ईरानीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा