लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस के मामले बढ़े, केसों की संख्या 10 हजार पार

By निखिल वर्मा | Updated: July 1, 2020 14:01 IST

बिहार में कोविड-19 महामारी से अबतक 68 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अबतक 2,20,890 नमूनों की जांच की गई है राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 7,687 मरीज ठीक हुए हैं।बिहार में कोरोना वायरस के करीब 2300 केस एक्टिव हैं.

बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 88 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,076 हो गई है। राज्य में अब तक 68 लोगों ने इस महामारी से दम तोड़ा है।

वहीं भारत में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,400 हो गई। वहीं, संक्रमण के 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,85,493 पर पहुंच गई।

भारत में लगातार पांचवे दिन कोविड-19 के 18000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। एक जून से अभी तक 3,94, 958 मामले सामने आ चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ मरीजों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है।’’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है।

जानें जिलावार कोरोना मरीजों का आंकड़ा

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में मामलों में से पटना के 735, भागलपुर के 497, मधुबनी के 456, बेगूसराय के 452, सिवान के 419, मुंगेर के 364, समस्तीपुर के 362, रोहतास के 342, कटिहार के 340, मुजफ्फरपुर के 313, दरभंगा एवं नवादा के 306-306, खगड़िया के 304, पूर्णिया के 297, गोपालगंज के 256, जहानाबाद के 252, सुपौल के 250, नालंदा के 235, बांका के 233, औरंगाबाद के 230, भोजपुर के 229, बक्सर के 227, पूर्वी चंपारण के 217, सारण के 212, गया के 210, मधेपुरा के 203, पश्चिम चंपारण के 199, वैशाली के 188, कैमूर के 181, सहरसा के 176, किशनगंज के 168, शेखपुरा के 153, सीतामढ़ी के 142, लखीसराय एवं अररिया के 127-127, अरवल के 110, शिवहर के 91 तथा जमुई जिले के 79 मामले शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारपटनाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील