लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: कोरोना से मौत के 16 महीने बाद मोर्चरी में मिले दो सड़े-गले शव, घरवालों को बताया गया था हो गया है अंतिम संस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2021 09:04 IST

कोरोना से अपनी जान गंवाने वाली 42 वर्षीय दुर्गा केपी अग्रहारा की रहने वाली थी, जिसकी मौत साल 2020 में 5 जुलाई को हुई थी। वहीं मुनिराजू की मौत 2 जुलाई को हुई थी जो चामराजपेट के रहने वाले थे और तीन बेटियों के पिता थे।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई 2020 में हुई थी दोनों की कोरोना से मौतस्वास्थ्य विभाग ने दिए जाँच के आदेश, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बेंगलुरु: कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले दो लोगों के शव 16 महीने बाद मोर्चरी से बरामद किए गए हैं। दोनों शव को बेंगलुरु के राजाजीनगर शहर के एक अस्पताल के मोर्चरी से बरामद किया गया है। मरने वाले में से एक की पहचान दुर्गा सुमित्रा और दूसरे की पहचान मुनिराजू के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान उनके शव पर लगे टैग से हुई। उधर, मृतकों के घरवालों को ये उम्मीद थी कि उनके शवों का अंतिम संस्कार नियमानुसार किया गया होगा, लेकिन इस खबर ने उनकी उम्मीदों तोड़कर कर दिया है।

कोरोना से अपनी जान गंवाने वाली 42 वर्षीय दुर्गा केपी अग्रहारा की रहने वाली थी, जिसकी मौत साल 2020 में 5 जुलाई को हुई थी। वहीं मुनिराजू की मौत 2 जुलाई को हुई थी जो चामराजपेट के रहने वाले थे और तीन बेटियों के पिता थे। अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों को जुलाई 2020 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी महीने उनकी मौत भी हो गई थी।

दरअसल, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मॉडल पर चलाए जा रहे इस अस्पताल में दुर्गंध की शिकायत थी। जिसके बाद हाउसकीपिंग के कर्मचारी खाली पड़े मुर्दाघर की सफाई करने गए, तब उन्हें ये दो शव बरामद हुए। इतने दिनों बाद दोनों ही शव सड़-गल गए थे। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले में जाँच का आदेश दे दिया गया है। इसमें शामिल सभी लोगों की स्पष्ट लापरवाही दिख रही है। खासकर वो लोग जिन लोगों ने मोर्चरी को बंद करने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच नहीं की, वो इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बाद में इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :बेंगलुरुकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?