लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविडः कुल केस डेढ़ लाख के पार, 1590 की मौत, सबसे आगे जयपुर, जोधपुर और बीकानेर

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 7, 2020 21:54 IST

कोरोना पीड़ितों की संख्या 1,50,000 के पार पहुंच गई है और आंकड़ा अब 150467 हो गया है। वहीं, प्रदेश में मौतों को आंकड़ा भी बढ़कर 1590 पर पहुंच गया है।प्रदेश में बुधवार को सामने आए मामलों में सर्वाधिक 473 मामले जयपुर में सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देबाडमेर में 11-11, टोंक-बांसवाड़ा में 10-10, बूंदी में 7, बारां में 6, प्रतापगढ़ में 4 और हनुमानगढ़ में 1 नया कोरोना संक्रमित मिला है।कुल 32 लाख 67 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 150467 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।संक्रमितों में से कुल 127526 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं।

जयपुरः राजस्थान में आज मिले 2151 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 1,50,000 के पार पहुंच गई है और आंकड़ा अब 150467 हो गया है। वहीं, प्रदेश में मौतों को आंकड़ा भी बढ़कर 1590 पर पहुंच गया है।प्रदेश में बुधवार को सामने आए मामलों में सर्वाधिक 473 मामले जयपुर में सामने आए।

वहीं, जोधपुर में 329, बीकानेर में 261, अलवर में 185, उदयपुर में 126, भीलवाड़ा में 120, अजमेर में 90, सीकर में 64, पाली में 50, डूंगरपुर में 46, कोटा में 37, श्रीगंगानगर में 33, राजसमंद में 32, चितौडगढ़ में 31, भरतपुर में 31, जालोर में 29, सिरोही में 28, नागौर में 21, चूरू में 18, झुंझुनूं में 18, दौसा में 16, झालावाड़ में 15, सवाई माधोपुर में 15, करौली में 12, धौलपुर, जैसलमेर, बाडमेर में 11-11, टोंक-बांसवाड़ा में 10-10, बूंदी में 7, बारां में 6, प्रतापगढ़ में 4 और हनुमानगढ़ में 1 नया कोरोना संक्रमित मिला है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 32 लाख 67 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 150467 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 127526 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1519 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 21351 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 24571 मामले राजधानी जयपुर में है।

वहीं मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में 22501 मरीज मिल चुके हैं। जबकि अलवर में 11983, कोटा में 9385, बीकानेर में 7971, अजमेर में 7639, पाली में 6188, उदयपुर में 5244, भीलवाड़ा में 5023, भरतपुर में 4618, सीकर में 4469, नागौर में 3865, धौलपुर में 3102, बाड़मेर में 2924, जालौर में 2685 और झालावाड़ में 2491 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, सिरोही में 2164, डूंगरपुर में 2070, चूरू में 2061, राजसमंद में 2051, झुंझुनूं में 1976, चित्तौड़गढ़ में 1885, श्रीगंगानगर में 1863, टोंक में 1423, बारां में 1345, बांसवाड़ा में 1307, बूंदी में 1275, दौसा में 1179, हनुमानगढ़ में 1085, सवाई माधोपुर में 971, जैसलमेर में 856 और प्रतापगढ़ में 845 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। राजस्थान में कोरोना से अब तक 1590 मरीजों की जान भी जा चुकी है। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाजयपुरअशोक गहलोतकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए