लाइव न्यूज़ :

Covovax for Children: 7 से 11 साल के बच्चों को अब दी जा सकेगी कोवोवैक्स का टीका, मंजूरी देने के लिए डीसीजीआई से सरकारी समिति ने की सिफारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2022 07:29 IST

इस पर एक आधिकारिक सूत्र से जानकारी मिली है। सूत्र के मुताबिक, "केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने एसआईआई के इस आवेदन पर विचार-विमर्श किया और इसकी लिए सिफारिश भी की है।"

Open in App
ठळक मुद्देजल्द ही 7 से 11 साल के बच्चों को कोवोवैक्स वैक्सीन लगाई जा सकती है। इसके लिए केंद्रीय औषधि प्राधिकरण द्वारा इसकी मंजूरी की शिफारिश की गई है। वहीं 12-14 साल के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू है।

Covovax for Children: भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सात से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स (Covovax ) टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने की शुक्रवार को सिफारिश की है। आधिकारिक सू्त्रों ने यह जानकारी दी है। सिफारिश को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को भेज दिया गया है। 

आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 मार्च को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने एसआईआई के इस आवेदन पर विचार-विमर्श किया और सात से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की।’’ 

28 दिसंबर से आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल की मिली थी मंजूरी

इस मामले में विशेषज्ञ समिति ने अप्रैल में हुई अपनी पिछली बैठक में आवेदन पर पुणे स्थित कंपनी से अधिक जानकारी मांगी थी। डीसीजीआई ने 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और नौ मार्च को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 17 वर्ष आयुवर्ग में भी इसके उपयोग को मंजूरी दी गई थी। 

12-14 साल के बच्चों का टीका 16 मार्च से है शुरू 

गौरतलब है कि देश में 16 मार्च को 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था। देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था। वैसे हाल में भारत में फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है और हर रोज कई नए मामले सामने आ रहे है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसDCGI
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?