लाइव न्यूज़ :

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस पर दिया अजब 'ज्ञान', कहा- वो एक जीव, उसे भी जीने का अधिकार है

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 14, 2021 14:57 IST

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस भी एक जीव है, उसे भी जीने का अधिकार है। रावत के इस बयान के बाद उनकी सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कोरोना वायरस को लेकर दिया बयान चर्चा में हैत्रिवेंद रावत ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि उसे भी जीने का अधिकार हैरावत के इस अजीबोगरीब बयान पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने एक बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरूवार को कोरोना वायरस को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस भी एक जीव है , उसे भी जीने का अधिकार है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दार्शनिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कोरोना वायरस भी एक जीव है । इसे भी बाकी लोगों की तरह जीने का अधिकार है लेकिन हम मनुष्य खुद को सबसे बुद्धिमान मानते हैं ।इसे खत्म करना चाहते हैं इसलिए यह लगातार अपना रूप बदल रहा है ।

रावत ने ये भी कहा कि मनुष्य को सुरक्षित रहने के लिए इस वायरस से आगे निकलने की जरूरत है । इससे दूरी बनाकर रहने की जरूरत है । सोशल मीडिया पर रावत के इस बयान पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं ।

इसके अलावा कई नेताओं ने भी उनके इस बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है । इस पर उत्तराखंड के कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा. 'राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया वह मूर्खतापूर्ण और बकवास के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने अपना दिमाग संतुलन खो दिया है और उनके पास कोई दृष्टिकोण नहीं है इसलिए उनकी जगह को उन्हीं की पार्टी ने किसी और को दे दी है ।' 

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अमरजीत सिंह राणा ने कहा, 'कोरोना वायरस एक जीव है, जैसे रावण , कंस और महिषासुर था । जिनका वध अलग-अलग देवताओं ने किया क्योंकि वह इस दुनिया को बर्बाद कर रहे थे बिल्कुल इस वायरस की तरह । ऐसी बातों से बीजेपी नेता की बुद्धिमता का पता चलता है। '

इसपर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं । एक ने कहा कि अगर कोरोना वायरस एक जीव है तो उसे सेंट्रल विस्टा में आश्रय मिलना चाहिए । इंडियन यूथ कांग्रेस  के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि अगर कोरोना एक जीव है तो फिर उसका आधार कार्ड और राशन कार्ड भी होना चाहिए ।  

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए