लाइव न्यूज़ :

Covid duty: आईजीआई एयरपोर्ट पर नहीं लगेगी शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी, विरोध के बाद वापस लिया आदेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2022 14:26 IST

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक दिल्ली हवाईअड्डे पर स्कूली शिक्षकों को कोविड ड्यूटी पर तैनात करने के अपने आदेश को वापस लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के चलते सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा करना सोमवार से शुरू कर दिया।

नई दिल्लीः जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक दिल्ली हवाईअड्डे पर स्कूली शिक्षकों को कोविड ड्यूटी पर तैनात करने के अपने आदेश को वापस लिया। प्राधिकरण का कहना है कि जरूरत पड़ने पर हवाई अड्डे पर नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। शिक्षकों ने विरोध किया था।

डीडीएमए की ओर से जिला मजिस्ट्रेट (पश्चिम) द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि दिल्ली सरकार के कई स्कूल शिक्षकों को 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक आईजीआई हवाई अड्डे पर तैनात किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। अब इस आदेश को वापस ले लिया गया है।

कुछ देशों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में अधिकारियों ने सोमवार को शहर के सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा किया और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह कहा था कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के स्वरूप ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीएफ.7 का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है और उनकी सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के विभिन्न सरकारी स्कूलों के कम से कम 85 शिक्षक 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक ड्यूटी पर रहेंगे। दिल्ली में एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के चलते सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। कुछ देशों में कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों का पता लगाने के वास्ते यहां सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा करना सोमवार से शुरू कर दिया।

टॅग्स :दिल्ली सरकारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतजनगणना 2027ः बढ़-चढ़कर किरायेदार और प्रवासी लें भाग?, अधिकारियों ने कहा-ओटीपी, यूपीआई पिन या किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करिए?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी