लाइव न्यूज़ :

18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 15 जुलाई से मुफ्त में लगेगी कोविड टीके की बूस्टर डोज, केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने किया ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2022 17:39 IST

देश में 18 से 59 साल के आयुवर्ग के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की ऐहतियाती या तीसरी खुराक मुफ्त लगवा सकेंगे। 75 दिन के एक विशेष अभियान के तहत ऐसा किया जाएगा जिसकी शुरुआत 15 जुलाई से हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है।आजादी का अमृत काल के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है।15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर खुराक दी जाएगी। 

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। आजादी का अमृत काल के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है कि 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर खुराक दी जाएगी। 

अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मंजूरी दी। 116 किमी की ये नई रेलवे लाइन मात्र 4 साल में बनकर तैयार हो जाएगी और इसमें 2798 करोड़ खर्च होंगे।

कोविड ऐहतियाती खुराकों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अभियान चलाया जाएगा। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि अभी तक 18 से 59 साल की 77 करोड़ पात्र आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम को ऐहतियाती खुराक दी गयी है।

हालांकि 60 साल से अधिक उम्र के लगभग 16 करोड़ लोगों तथा स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में से करीब 26 प्रतिशत लोग बूस्टर खुराक ले चुके हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत की अधिकांश आबादी ने नौ महीने पहले अपनी दूसरी खुराक लगवा ली थी।

 आईसीएमआर और अन्य अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि टीके की दो शुरुआती खुराक लेने के बाद करीब छह महीने में एंटीबॉडी का स्तर कम होने लगता है और बूस्टर खुराक लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए सरकार 75 दिन के लिए एक विशेष अभियान चलाने की योजना बना रही है जिसमें 18 साल से 59 साल आयुवर्ग के लोगों को 15 जुलाई से सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर ऐहतियाती खुराक मुफ्त दी जाएगी।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप