लाइव न्यूज़ :

Covid cases in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज, 7695 नए केस और 4 की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2022 17:58 IST

Covid cases in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार को संक्रमण के 4,228 नए मामले आए।

Open in App
ठळक मुद्देछह जनवरी को एक दिन में कुल 17,20,551 खुराक दी गयी।बीते 24 घंटों में 4 मरीज़ों की मृत्यु हुई है।अब तक कुल 16,88,648 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं।

Covid cases in UP: उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में यूपी में कोरोना संक्रमण के 7695 नए मामले सामने आए और 253 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,974 है। अब तक कुल 16,88,648 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटों में 4 मरीज़ों की मृत्यु हुई है।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एसीएस अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कल उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी दर बढ़ कर 3.46% हुई है। कल प्रदेश में 2, 22, 428 सैंपल की जांच की गई और अब तक कुल 9 करोड़ 46 लाख 51 हज़ार 924 सैंपल की जांच की गई है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,411 नये मामले सामने आए थे, जिसे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,29,870 हो गयी है,वहीं छह मरीजों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 22,924 हो गयी है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 6,411 नये संक्रमित पाये जाने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 17,29,870 हो गई है। इसी अवधि में 171 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं और अब तक कुल 16,88,395 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है और संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। योगी ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य प्रदेश में सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां अब तक 21 करोड़ 22 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार