लाइव न्यूज़ :

Covid cases in Mumbai: मुंबई जेजे अस्पताल में 61 रेजिडेंट डॉक्टर COVID पॉजिटिव, अलर्ट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2022 14:29 IST

Covid cases in Mumbai: दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड पियर स्थित यात्री टर्मिनल पर लंगर डाला और इस मौके पर बीएमसी की टीम और पुलिस मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमितों को कोविड मरीज देखभाल केंद्र ले जाने के लिए बीएससी ने 17-17 सीटों वाली पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपोत में सवार करीब 2000 लोगों में से 66 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की जांच दो प्रयोगशालाओं में की जाएगी।रिपोर्ट बुधवार सुबह नौ बजे तक आने की उम्मीद है।

Covid cases in Mumbai: महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा कि मुंबई जेजे अस्पताल में 61 रेजिडेंट डॉक्टर COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। कॉर्डेलिया क्रूज पोत गोवा से मंगलवार शाम को मुंबई तट पर पहुंचा ओर उसमें से 30 संक्रमितों को उतारा गया है। 

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 18,466 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,30,494 हो गयी जबकि 20 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,573 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के नये मामलों में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र में इस दौरान कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 75 नये मामले सामने आए। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 653 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ओमीक्रोन के नये मामलों में 40 मामले राजधानी मुंबई से सामने आए। राज्य में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है।

इस दौरान राजधानी मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,860 नये मामले सामने आए। पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के नये मामलों में 34.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मायानगरी में संक्रमण के दैनिक मामलों की यह संख्या सात अप्रैल 2021 के बाद सबसे अधिक है।

मुंबई आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए रैपिड आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए रैपिड आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है। संशोधित दिशा निर्देशों से यह जानकारी मिली है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते जारी किए गए दिशा निर्देश सोमवार से लागू हो गए।

संशोधित आदेश में कहा गया है, ‘‘रैपिड आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाए जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही नियमित आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।’’ अगर वे उसमें भी संक्रमित पाए जाते हैं तो नमूने को तुरंत जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा और यात्री को संस्थागत पृथक-वास में भेजा जाएगा।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529कोविड-19 इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील