लाइव न्यूज़ :

Covid cases in Delhi: 12 मई के बाद दिल्ली में टूटे कोविड रिकॉर्ड, 24 घंटे में 10665 नए केस और 8 मरीज की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2022 19:29 IST

Covid cases in Delhi: दिल्ली सरकार सभी कोरोनो वायरस रोगियों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज रही है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि देश में वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप फैला है या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम सिक्वेंसिंग किया जा रहा है।अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।पिछले तीन दिन में उन मरीजों की संख्या 94 से 168 पहुंच गई है।

Covid cases in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,665 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 12 मई के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।

वहीं, संक्रमण दर बढ़ कर 11.88 प्रतिशत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 महामारी से आठ मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 5,481 मामले सामने आए थे, जो बुधवार के मामलों की तुलना में लगभग आधे थे। कोविड-19 के मामले तेज गति से बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।

 

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों और अस्पताल व कोविड देखभाल केंद्रों में भर्ती होने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मंगलवार को तीन संक्रमितों की जान गई थी। वहीं तीन, दो और एक जनवरी को एक-एक संक्रमित की जान गई थी।

अधिकारियों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में एक दिन पहले के मामलों और मौत का विवरण होता है। दिल्ली में पिछले साल सितंबर में पांच, अक्टूबर में चार, नवंबर में सात और दिसंबर में नौ लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, तीन जनवरी को 140 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि चार जनवरी को 222 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पिछले साल मई के अंत में इतनी संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हुए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है और शहर में बुधवार को 10 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण