लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 111 दिनों में सबसे कम नए मामले, 97.17% हुआ रिकवरी रेट

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2021 10:08 IST

Corona Update: भारत में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 34 हजार 703 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 4,64,357 हुए पिछले 111 दिनों बाद देश में कोरोना के 24 घंटे में सबसे कम 34703 नए केस

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 34,703 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 111 दिनों में भारत में कोरोना के एक दिन में ये सबसे कम केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी मंगलवार सुबह दी गई। वहीं, 553 लोगों की मौत देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4,03,281 हो गई है। 

बहरहाल, भारत में ये लगातार 8वां दिन है जब कोरोना के एक दिन में 50 हजार से कम नए केस दर्ज किए गए। ऐसे में कोरोना एक्टिव केस भी देश में घटकर अब 4 लाख 64 हजार 357 हो गए हैं। वहीं कोरोना से ठीक वालों की दर (रिकवरी रेट) अब बढ़कर 97.17 प्रतिशत हो गया है।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 6740 नए मामले सामने आए।ऐसे में यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,04,917 हो गई जबकि 51 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 1,23,136 पहुंच गई। महाराष्ट्र में 15 मार्च (48) के बाद कोरोना से हुई ये सबसे कम मौतें हैं।

राज्य में फिलहाल 1,16,827 एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा मुंबई में संक्रमण के 486 नए मामले सामने आए। साथ ही 10 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक यहां 15,554 लोग दम तोड़ चुके हैं।

बात दिल्ली की करें तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, दो मौतें दर्ज की गईं। दिल्ली में अब तक कोरोना से कुल 24,997 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से उबरने के मामले में महाराष्ट्र-केरल की गति धीमी

केरल और महाराष्ट्र देश के दो ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना से उबरने की गति सबसे धीमी है। देश में ये दोनों राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित भी रहे हैं। दरअसल पिछले हफ्ते में भारत में कोरोना के नए मामलों में 11 प्रतिशत की कमी आई है।

हालांकि इसके मुकाबले केरल में नए मामलों में 7 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 4 प्रतिशत की ही कमी दर्ज की गई है। दोनों राज्यों से पिछले हफ्ते 1.5 लाख नए केस आए। ये देश में पिछले हफ्ते आए कुल नए कोरोना मामलों का करीब 48 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत