लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: कोरोना की एक और लहर! 24 घंटे में 6,050 केस आए सामने, एक्टिव केस 28 हजार के पार हुए

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2023 11:21 IST

भारत में कोरोना के 6 हजार से अधिक मामले पिछले 24 घंटे में आए हैं। कल के मुकाबले नए मामलों की संख्या में करीब 13 प्रतिशत का उछाल आया है। कल 5300 से अधिक केस सामने आए थे।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी जारी है। पिछले 24 घंटे में ही देश में 6,050 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस या उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह ये जानकारी दी गई।

पिछले साल के 16 सितंबर के बाद पहली बार देश में कोरोना के 6 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच आज ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई है। इसमें देश में कोरोना से निपटने की तैयारियों पर बात की जाएगी।

बहरहाल, कोरोना से 14 और मौतों के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,30,943 हो गई है। तीन मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं। वहीं कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो मौतें हुई हैं। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब में एक-एक मौत हुई है। केरल में भी मौत की संख्या में सुधार करते हुए मृतकों की संख्या में एक और बढ़ाया गया है।

दैनिक संक्रमण दर 3.39%, केरल में सबसे अधिक एक्टिव केस

दैनिक संक्रमण दर देश में बढ़कर 3.39 प्रतिशत हो गय़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड रिकवरी दर यानी देश में कोरोना से ठीक होने की दर अभी 98.75 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल कुल 1,78,533 कोरोना टेस्ट किए गए। वहीं, पिछले 24 घंटों में टीकों की कुल 2,334 खुराकें दी गईं। 16 जनवरी, 2021 को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,20,66,20,700 टीके लगाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 9,422 सक्रिय मामलों के साथ केरल में सबसे अधिक कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में 2,060 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं जबकि महाराष्ट्र में कुल 3,987 सक्रिय मामले अभी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए