लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोविड-19 परिदृश्य में आया सुधार, कम मौतें, स्वस्थ हो रहे है अधिक मरीज

By भाषा | Updated: July 28, 2020 05:17 IST

मुंबई महानगर और उसके उपनगरीय क्षत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,021 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 1,10,182 हो गई

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है। मुं

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सोमवार को बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,033 नए मरीज सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,129 हो गयी। बीएमसी बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर में संक्रमण से 39 मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर में संक्रमण से 6,119 लोग की मौत हुई है। आज जिन 39 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई उनमें 27 अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

इससे पहले छह और 11 जुलाई को भी संक्रमण से 39 लोग के लोगों की कोविड-19 से मौत हुई थी। अच्छी खबर यह है कि मुम्बई में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 73 फीसद हो गयी जबकि नए मामलों के आने की दर घटकर 1.03 रह गयी। मामलों के दोगुने होने के समय में भी सुधार हुआ है और अब यह 68 दिन हो गयी है।

बीएमसी ने बताया कि 1,706 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और इसके साथ ही संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या 81,944 हो गई। मुंबई में 21,812 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के 859 संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। 

वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 7,924 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गयी, जबकि संक्रमण के कारण 227 और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गयी। उन्होंने कहा कि दिन में कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई।

महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है। मुंबई महानगर और उसके उपनगरीय क्षत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,021 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 1,10,182 हो गई, जबकि क्षेत्र में 39 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6,132 हो गई।

टोपे ने बताया कि मुंबई में अब तक 81,944 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 21,812 मरीजों का इलाज चल रहा है। ठाणे क्षेत्र में 3,110 नये मामले सामने आये हैं। पुणे शहर में 1,104 नये मामले सामने आये हैं, जबकि पिंपरी चिंचवड़ में 656 मामले आये हैं। नासिक मंडल में मामले 28,751 तक पहुंच गये, जबकि मृतकों की संख्या 1,082 हो गई। कोल्हापुर मंडल में अब तक 7,353 मामले सामने आये हैं और 194 मौतें हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप