लाइव न्यूज़ :

Covid-19: आरटी-पीसीआर पर टेस्टिंग नहीं करवा रहे राज्य, महाराष्ट्र में भी जांच घटी

By हरीश गुप्ता | Updated: November 9, 2020 09:43 IST

महाराष्ट्र में जांच की संख्या अज्ञात कारणों से घटती जा रही है. यहां आरटी- पीसीआर की कीमत 1000 रुपए तक हो गई है. यूपी में यह 600 रुपए है. देश में रोजाना के मामले 50 हजार तक होने लगे है और मृत्युदर 1.5 प्रतिशत हो गई है.रोजाना 12 लाख टेस्ट करवाए जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोविड- 19 के लिए आरटी- पीसीआर को 'गोल्डन कोविड टेस्ट' भी कहा जाता है. रैपिड एंटीजन टेस्ट जरूर बड़ी संख्या में करवाया जा रहा है जिसे बहुत विश्वसनीय नहीं कहा जा सकता.

नई दिल्ली: कोविड- 19 के लिए आरटी- पीसीआर को 'गोल्डन कोविड टेस्ट' भी कहा जाता है. लेकिन जब लोकमत ने आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय और आधिकारिक सूत्रों से आंकड़ों का विश्लेष्ण किया तो पता चला कि ज्यादातर राज्य इसे करवा ही नहीं रहे हैं.

रैपिड एंटीजन टेस्ट जरूर बड़ी संख्या में करवाया जा रहा है जिसे बहुत विश्वसनीय नहीं कहा जा सकता. इसी तरह ट्रू नेट और टेस्टिंग के दूसरे तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो जनता को जोखिम में डाल सकता है. 6 नवंबर तक 11.70 करोड़ टेस्ट करवाए गए हैं. लेकिन इसमें 35 % ही आरटी- पीसीआर है. केंद्र ने बार- बार राज्यों से आरटी- पीसीआर करवाने की अपील की है लेकिन ज्यादातर राज्य जनता को जोखिम में डालते हुए सस्ते और अविश्वसनीय आरटीए टेस्ट करवाने में जुटी है.

आरटी- पीसीआर के साथ सबसे बड़ी समस्या इसकी कीमत है. देश में 2069 लैब में कोविड- 19 टेस्ट करवाए जा रहे हैं. इसमें 1107 में आरटी- पीसीआर टेस्ट करवाए जाते हैं. आइसीएमआर ने टेस्ट की कीमत 2400 रुपए रखी है जो कि आम व्यक्ति की जेब पर भारी है. महाराष्ट्र, यूपी और कर्नाटक में इसकी कीमत 600रुपए तक ला दी गई है.

तमिलनाडु एकमात्र ऐसा राज्य है जहां 99.9 टेस्ट आरटी- पीसीआर ही करवाए जा रहे हैं. लेकिन गुजरात, गोवा में यह 25 प्रतिशत से कम है. बिहार में सबसे कम मात्र 15 प्रतिशत ही आरटी- पीसीआर टेस्ट करवाए गए हैं.यहां मात्र 18 लैब में कोविड टेस्ट हो रहा है. महाराष्ट्र में 146 लैब और तमिलनाडु में 147 लैब हैं. यूपी मंे 6 नवंबर तक 1.50 करोड़ कोविड टेस्ट करवाए गए हैं.

महाराष्ट्र में जांच की संख्या अज्ञात कारणों से घटती जा रही है. यहां आरटी- पीसीआर की कीमत 1000 रुपए तक हो गई है. यूपी में यह 600 रुपए है. देश में रोजाना के मामले 50 हजार तक होने लगे है और मृत्युदर 1.5 प्रतिशत हो गई है.रोजाना 12 लाख टेस्ट करवाए जा रहे हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण