लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के राजीव गांधी अस्तपाल में ‘कोविड​​-19 रैपिड रिस्पांस सेंटर’ का उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:01 IST

Open in App

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ‘राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी’ अस्पताल में एक कोविड​​-19 त्वरित प्रतिक्रिया केंद्र (रैपिड रिस्पांस सेंटर) का उद्घाटन किया, जो संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच शहर की स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। इस केन्द्र में एक आईसीयू इकाई भी शामिल है। केन्द्र रोगी के आगमन क्षेत्र तथा चिकित्सा वार्ड के बीच एक ‘बफर जोन’ (कागजी और अन्य औपचारिक कार्यवाही पूरी करने में काम आने वाला क्षेत्र) के रूप में काम करेगा। इस 650 बिस्तरों वाले अस्पताल ने वैश्विक महामारी की पहली दो लहरों के दौरान कोविड-19 संबंधी देखभाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, ‘‘हमें भविष्य में भी ऐसे ही प्रकोप से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।’’ अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मरीजों को लेकर बेहतर प्रबंधन के लिए और वास्तविक समय में आने वाले रोगियों की संख्या के साथ ‘बेड टर्नओवर’ (बिस्तरों की उपलब्धता की स्थिति) के मिलान के लिए, ‘त्वरित प्रतिक्रिया केंद्र’ समय की आवश्यकता है। केंद्र को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है- सात बिस्तरों वाले ‘ट्राइएज क्षेत्र’ (रोगियों की स्वास्थ्य के हालात के आधार पर उनका वर्गीकरण करना) और 23 बिस्तरों वाला आईसीयू क्षेत्र। अधिकारी ने बताया कि सभी बिस्तरों में वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीन, एचएफएनसी और क्रैश कार्ट जैसे महत्वपूर्ण देखभाल उपकरणों के साथ ‘मल्टीपारा मॉनिटर’ लगे हैं। जैन ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में, कोविड की अगली संभावित लहर का मुकाबला करने के लिए दिल्ली सरकार ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक रैपिड रिस्पांस सेंटर बनाया है। इसे एक त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ रखा जाएगा जो 24×7 काम करेगी और कोविड रोगियों के बेहतर प्रबंधन में मदद करेगी।’’ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को कहा था कि कोविड-19 की तीसरी लहर के अंदेशे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। जैन ने यह भी कहा कि भले ही संक्रमण दर कम हो रही हो और बीते कुछ दिनों में वायरस ने किसी की जान नहीं गई हो, फिर भी दिल्ली सरकार सतर्कता बरतना नहीं छोड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप