लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में मास्क नहीं लगाने वालों को देना होगा 500 रुपये का फाइन, पब्लिक प्लेस में थूकने पर भी लगेगा जुर्माना

By सुमित राय | Updated: May 27, 2020 17:46 IST

हरियाणा में अब सार्वजनिक स्थान पर थूकने और मास्क नहीं पहनने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल विज ने कहा कि जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाएगा उसे 500 रुपये जुर्माना देना होगा।सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने फैसला किया गया है।जल्द ही इसको लेकर हरियाणा सरकार नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। इस बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और मास्क नहीं लगाने वाले व सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने फैसला किया है। जल्द ही इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा, "जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाएगा उसे 500 रुपये जुर्माना देना होगा और जो पब्लिक प्लेस में थूकेगा उसे भी 500 रुपये जुर्माना देना होगा।" उन्होंने कहा कि यह जुर्माना कैश देना होगा। इसके लिए पुलिस के साथ-साथ कुछ प्रशासनिक अधिकारियों को चालान करने की अथॉरिटी होगी।

हरियाणा में कोरोनी की चपेट में आ चुके हैं 1300 से ज्यादा लोग

बता दें कि अब तक हरियाणा में 1305 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 17 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि हरियाणा में अब तक 824 लोग ठीक भी हुए हैं और राज्य में कोविड-19 के 464 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में कोरोना वायरस से 1.5 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 151767 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4337 लोगों की मौत हो चुकी है और 64425 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भारत में कोरोना के 83004 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अनिल विजहरियाणाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील