लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Omicron Kerala: केरल में कोविड ने किया बेहाल, 5797 नए मामले और 19 की मौत, ओमीक्रोन केस बढ़कर 345

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2022 19:24 IST

Covid-19 Omicron Kerala: केरल में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने निर्देश दिया कि विवाह समारोहों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कोविड समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। सांस्कृतिक समारोहों में अधिकतम 75 और खुले स्थानों में ऐसे समारोहों में अधिकतम 150 लोग शामिल हो सकते हैं।सामुदायिक कार्यक्रम केवल आपात स्थितियों को छोड़कर ऑनलाइन होने चाहिए।

Covid-19 Omicron Kerala: केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,797 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 52,82,214 हो गए। राज्य में रविवार को संक्रमण के 6,238 मामले सामने आए थे।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले एक घंटे में केरल में महामारी से 166 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें से 19 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिन में हुई और 147 मौतों को, केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देशों तथा उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आधार पर, कोविड से हुई मौत घोषित किया गया। राज्य में अभी 37,736 मरीज उपचाराधीन हैं।

केरल में सोमवार को ओमीक्रोन के 17 नये रोगियों का पता चलने के साथ ही कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के मामले बढ़कर 345 हो गये। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को एर्नाकुलम जिले से आठ, पलक्कड़ से दो तथा तिरुवनंतपुरम, पथनमिट्टा, अलप्पुझा, त्रिचूर, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड से ओमीक्रोन के एक -एक नये मामले सामने आये।

उनमें से 13 कम जोखिम वाले देशों बल्कि चार अधिक जोखिम वाले देशों से आये थे। नौ मरीज संयुक्त अरब अमीरात से आये थे जबकि बाकी कतर, पोलैंड, ब्रिटैन और अमेरिका से आये थे। ‘इसी के साथ, राज्य में 345 लोगों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। उनमें 231 लोग कम जोखिम वाले देशों और 78 अधिक जोखिम वाले देशों से आये थे। दूसरों के संपर्क में आकर 34 लोग संक्रमित हुए।’ 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडियाकेरलकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण