लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः मिजोरम में कोरोना वायरस के कारण पहली मौत, एकमात्र राज्य था जहां संक्रमण के कारण किसी की जान नहीं गई थी

By भाषा | Updated: October 28, 2020 15:26 IST

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 62 वर्षीय व्यक्ति ने आइजोल के पास एक अस्पताल में संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक डॉ एचसी लालडिना ने बताया कि मरीज का सरकारी जोराम मेडिकल कॉलेज में 10 दिनों से इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक एकमात्र ऐसा राज्य था जहां संक्रमण के कारण किसी की जान नहीं गई थी।आइजोल का रहने वाला मरीज दिल संबंधी बीमारी से भी पीड़ित था। आइजोल के नगर निकाय इलाके में स्थानीय तौर पर संचरण के मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

आइजोलः मिजोरम में बुधवार को कोरोना वायरस के कारण पहली मौत हुई। यह अब तक एकमात्र ऐसा राज्य था जहां संक्रमण के कारण किसी की जान नहीं गई थी।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 62 वर्षीय व्यक्ति ने आइजोल के पास एक अस्पताल में संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक डॉ एचसी लालडिना ने बताया कि मरीज का सरकारी जोराम मेडिकल कॉलेज में 10 दिनों से इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि आइजोल का रहने वाला मरीज दिल संबंधी बीमारी से भी पीड़ित था। मिजोरम में संक्रमण का पहला मामला 24 मार्च को रिपोर्ट हुआ था। राज्य में 26 अक्टूबर से ' कोविड-19 सहनशील नहीं पखवाड़ा ' चल रहा है जबकि आइजोल के नगर निकाय इलाके में स्थानीय तौर पर संचरण के मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

राज्यव्यापी अभियान नौ नवंबर तक चलेगा, जबकि आइजोल से तीन नवंबर सुबह साढ़े चार बजे लॉकडाउन खत्म किया जाना है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर से कोविड-19 के 34 फीसदी मरीज ऐसे थे जिनमें कोई लक्षण नहीं थे। मिजोरम में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 80 और मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें 27 स्कूली छात्र और 11 सैन्य कर्मी शामिल हैं। इसके बाद कुल मामले 2607 पर पहुंच गए हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामिजोरम
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए